Russia-Ukraine War: क्या America की वजह से Ukraine-Russia के बीच छिड़ गई जंग, जानिए क्यों उठे सवाल?
रुसी सेना के यूक्रेन पर हमले और तेज हो गए हैं. दोनों देश के बीच छिड़े युद्ध को लेकर अमेरिका (America) के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) पर ‘आक्रमणकारी’ होने का आरोप लगाया. बाइडेन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को चुना है. वहीं, जब बाइडेन से सवाल किया गया कि क्या भारत (India) रूसी हमले पर अमेरिका के साथ पूरी तरह खड़ा है? इसपर बाइडेन ने कहा कि रूस के सैन्य अभियान के बाद यूक्रेन संकट पर अमेरिका भारत के साथ विचार-विमर्श करेगा, ऐसे में इस वीडियो के जरिए जानिए क्या यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग के पीछे कहीं अमेरिका का हाथ तो नहीं. और क्या यूक्रेन के खिलाफ रूस के राष्ट्रपति पुतिन को अमेरिका ने तो नहीं उकसाया, बता रहे हैं कार्यकारी संपादक विजय विद्रोही



















