Gopalganj Bridge Case: क्या बिहार में पुल नहीं सुशासन ढह रहा है? देखिए बड़ी बहस | संविधान की शपथ
बिहार में भारी बारिश और बाढ़ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन के दावे की पोल खोल कर रख दी है. बिहार के गोपालगंज के सत्तरघाट इलाके में जिस पुल का उद्घाटन खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महज 29 दिन पहले किया वो बाढ़ के पानी में बह गया. मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया था. यह पुल आठ साल से बन रहा था और इसे बनाने में 265 करोड़ रुपये की लागत आयी है.
पुल बहने की घटना के बाद विपक्ष नीतीश कुमार सरकार पर टूट पड़ा है. आरजेडी और कांग्रेस जमकर नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा है कि पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव भष्टाचार में इतने में लिप्त हैं कि वो एक समय में साइकिल से चलते थे लेकिन अब वो लैंड रोवर गाड़ी से चलते हैं.
All Shows








































