क्या अब Russia आखिरी Attack करने जा रहा है ? | Masterstroke
रूस ने आज से 51 दिन पहले यूक्रेन पर हमला बोला था, जंग अभी भी जारी है.. लेकिन इस जंग का असर यूक्रेन से बाहर निकल कर रूस में दिखने लगा है, खबर है कि राष्ट्रपति पुतिन... उनकी सरकार और उनकी सेना बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, जो खबरें आ रही हैं. अगर उनमें सच्चाई है तो समझ लीजिए.. रूस के लिए हालात मुश्किल हो चुके हैं.. यूक्रेन में रूसी सेना को कुछ ज्यादा बढ़त मिल नहीं पायी है, उन्हें तीन झटके अभी तक लग चुके हैं.. पहला झटका ये है कि इतने लंबे वक्त की लड़ाई के बाद भी राजधानी कीव पर अभी तक उनका कब्जा नहीं हो पाया है.. दूसरा झटका ये है कि जिस शिप को रूसी नेवी की शान समझा जाता था.. वो समंदर में डूब चुका है.. ..
All Shows








































