एक्सप्लोरर

शादी के स्टेज पर पहलवान का ड्रामा! सिर से फोड़ा नारियल, दुल्हन का रिएक्शन हो रहा वायरल

पहलवान नारियल को अपने सिर पर मारता है. जोरदार आवाज होती है “ठक” और उसी के साथ दुल्हन की आंखें बंद जाती हैं. चेहरा ऐसा सहम जाता है जैसे स्टेज पर कोई एक्शन सीन शुरू हो गया हो.

शादी का मंच होता है दूल्हा-दुल्हन के प्यार और रिवाजों-रस्मों के संगम के लिए, लेकिन भारत की शादियों में सिर्फ प्यार नहीं, ड्रामा भी भरपूर होता है. कभी बैंड वालों की धुन से दादी झूम जाती हैं, कभी जलेबी का ठेला ही सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन जाता है. इस बार जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसमें सारी लाइमलाइट ले गया है एक ऐसा 'मूसलपहलवान' जो शादी को अखाड़ा समझ बैठा. जनाब ने न तो किसी को चेताया, न अनुमति ली. बस स्टेज पर चढ़कर ऐसा करतब दिखाया कि दूल्हा-दुल्हन तक दंग रह गए और बारातियों की निगाहें प्यार की जगह नारियल पर टिक गईं.

शादी के स्टेज पर पहलवान ने सिर से फोड़ा नारियल

वीडियो की शुरुआत होती है एक सजे-धजे शादी के मंच से. दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बड़े प्यार से बैठे हैं, पीछे फूलों की झालरें और लाइटिंग का जबरदस्त इंतजाम है. लेकिन इस शांत और रूमानी माहौल को तोड़ता है एक मसलमैन, जो स्टेज पर आते ही फोकस का सेंटर बन जाता है. हाथ में नारियल लिए ये पहलवान ऐसा अंदाज अपनाता है जैसे महाभारत का भीम सीधे शादी में आ धमका हो. पहलवान बिना किसी भूमिका के सीधा नारियल को अपने सिर पर मारता है. जोरदार आवाज होती है “ठक” और उसी के साथ दुल्हन की आंखें बंद जाती हैं. चेहरा ऐसा सहम जाता है जैसे स्टेज पर कोई एक्शन सीन शुरू हो गया हो. दूल्हा थोड़ा चौंकता है, बाराती वीडियो रिकॉर्ड करने लगते हैं और मेहमानों के बीच हंसी की फुहारें छूटने लगती हैं.

फिर गिलास में परोस दूल्हा-दुल्हन को पिलाया नारियल पानी

लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब वो पहलवान नारियल को सिर से फोड़कर उसके पानी को दो गिलासों में भरता है और बड़े ठाठ से दूल्हा-दुल्हन को सर्व करता है मानो कह रहा हो, “प्यार की शुरुआत शुद्ध नारियल जल से होनी चाहिए और वो भी मेरे सिर की मेहनत से निकला हुआ.” वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है जिसे देखने के बाद यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Rapido वाले ने बीच सड़क महिला को जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को @Rupali_Gautam19 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...बड़े अजीब लोग हैं, भाई तू पहलवान है तो यहां आकर क्यों दिखा रहा है. कोई ड्राइवर होगा तो क्या स्टेज पर कार चलाने लगेगा. एक और यूजर ने लिखा...हद है ड्रामेबाजी की. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...सिर से फोड़ने पर क्या होगा.

यह भी पढ़ें: जब शॉपिंग पर निकला शेर! सुपर मार्केट में घुस मीट के पैकेट पर डाला डाका, स्टोर में मची अफरा तफरी, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक के बाद एक टू व्हीलर को टक्कर मार भागा थार ड्राइवर- इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
एक के बाद एक टू व्हीलर को टक्कर मार भागा थार ड्राइवर- इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
'टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई'...स्टेज पर लड़के ने मारी ऐसी Back Flip, दूल्हा-दुल्हन भी हुए दंग, वीडियो वायरल
'टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई'...स्टेज पर लड़के ने मारी ऐसी Back Flip, दूल्हा-दुल्हन भी हुए दंग
Train Stopped For Samosa: गजब! समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, वायरल हो रहा वीडियो
गजब! समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, वायरल हो रहा वीडियो

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget