Watch: अपने बच्चे को बछड़ा बना महिला ने गाय का निकाला दूध, सोशल मीडिया पर छाया देसी जुगाड़
Trending News: जहां एक ओर लोग ज्यादा दूध लेने की चाह में गाय को इंजेक्शन लगाते देखे जाते हैं. वहीं एक महिला को गाय से ज्यादा दूध लेने के लिए गजब का जुगाड़ लगाते देखा गया है.

Trending News In Hindi: सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे कई वीडियो को वायरल होते देखा गया है, जिसमें अपने किसी काम को आसान बनाने के लिए अनोखे अनोखे जुगाड़ लगाते देखे जाते हैं. जिस कारण हर कोई उनका फैन हो जाता है, वहीं ऐसे वीडियो तेजी से वायरल भी होते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख यूजर्स का आंखें फटी की फटी रह गई हैं.
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक मां को गाय का दूध निकालते देखा गया है. इसके लिए वह एक गजब का जुगाड़ लगाती दिखाई दी है. महिला ने गाय से आसानी से ज्यादा दूध निकालने के लिए अपने बच्चे को गाय का बछड़ा बना उसके आगे बैठा दिया है. वीडियो में बछड़ा बने उस बच्चे पर गाय को अपना प्यार लुटाते देखा जा सकता है.
ये तकनीक राजस्थान से बाहर नहीं जानी चाहिएं 😂
— राकेश भाटी बानसूर (@rakeshbhatialw) January 7, 2022
.@MansaRajasthani@8PMnoCM @ipskabra pic.twitter.com/Gij4gZoeJ2
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया है. वीडियो को @rakeshbhatialw नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है, इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा है कि 'ये तकनीक राजस्थान से बाहर नहीं जानी चाहिए.', फिलहाल हर कोई इस जुगाड़ को देख अचंभित हो गया है.
इसे भी पढ़ेंः
Mangaluru Cop Video: मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को पुलिस अफसर ने फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क पर दबोचा, देखें वीडियो
गाय से ज्यादा मात्रा में दूध लेने के लिए जहां कई लोग इंजेक्शन का सहारा ले रहे हैं, वहीं इस महिला का यह देसी जुगाड़ सभी को प्रभावित करता दिख रहा है. वीडियो को खबर लिखे जाने तक सोशल मीडिया पर 9 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. इसके साथ ही कई यूजर्स इस पर अपने रिएक्शन देते हुए इसे रिट्वीट भी कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंः
Watch: बच्चे ने ऐसी जगह रखी चिट कोई सोच भी नहीं सकता, देखकर मैडम की हो गई ये हालत



















