एक्सप्लोरर

Video: डांस करते-करके गिरा शख्स, लाइव मौत कैमरे में कैद, केरल का वीडियो वायरल

Onam Viral Video: केरल विधानसभा में ओणम पर्व के कार्यक्रम के दौरान एक कर्मचारी डांस करते समय अचानक गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. घटना से कार्यक्रम रोकना पड़ा और विधानसभा परिसर में शोक छा गया.

Kerala News: केरल विधानसभा में आयोजित ओणम पर्व के कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. यह आयोजन सांस्कृतिक प्रस्तुति के रूप में रखा गया था, जिसमें महिला और पुरुष दोनों ने हिस्सा लिया था. डांस परफॉर्मेंस चल ही रही थी कि अचानक आगे खड़ा एक पुरुष कर्मचारी मंच पर गिर पड़ा. देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग उसे संभालने के लिए दौड़ पड़े.

अस्पताल में जाते ही कर्मचारी की मौत 

जानकारी के मुताबिक, गिरने के तुरंत बाद उसकी हालत बिगड़ गई. कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. यह घटना इतनी अचानक हुई कि मंच पर मौजूद अन्य कलाकार भी घबरा गए और कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

बताया जा रहा है कि मृतक कर्मचारी विधानसभा से ही जुड़ा हुआ था और वह अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर ओणम पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहा था. घटना के बाद पूरे विधानसभा परिसर में मातम छा गया और वहां मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह गए. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि व्यक्ति डांस करते-करते अचानक गिर पड़ता है और आसपास खड़े लोग उसे तुरंत उठाकर बाहर ले जाते हैं.

ओणम पर्व उत्सव और खुशी का प्रतीक

इस दुखद हादसे के बाद विधानसभा अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह अप्रत्याशित घटना है और कर्मचारी की अचानक मौत से सभी बेहद दुखी हैं. साथ ही मृतक के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गईं और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया गया.

ओणम पर्व का यह कार्यक्रम उत्सव और खुशी का प्रतीक था, लेकिन इस हादसे ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया. कर्मचारियों और अधिकारियों का कहना है कि मृतक हमेशा उत्साही और खुशमिजाज रहा करता था. उसकी अचानक मौत ने पूरे संगठन को शोकग्रस्त कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: अंतरिक्ष में महिला Astronaut ने किया Yoga, हवा में तैरते हुए किए मुश्किल आसन
अंतरिक्ष में महिला Astronaut ने किया Yoga, हवा में तैरते हुए किए मुश्किल आसन
Kanwar Yatra Viral Video : जब दोस्ती बनी मिसाल... हिंदू-मुस्लिम दोस्तों ने साथ उठाई 251 लीटर की कांवड़, देखें वायरल वीडियो
जब दोस्ती बनी मिसाल... हिंदू-मुस्लिम दोस्तों ने साथ उठाई 251 लीटर की कांवड़, देखें वायरल वीडियो
3 साल बाद अमेरिका से घर लौटी बेटी, मां ने देखा तो छलक पड़े आंसू, भावुक कर देगा Video
3 साल बाद अमेरिका से घर लौटी बेटी, मां ने देखा तो छलक पड़े आंसू, भावुक कर देगा Video
Video: 3.5 फीट की दुल्हन ने डांस से उड़ाया गर्दा, देखते रह गए बाराती
3.5 फीट की दुल्हन ने डांस से उड़ाया गर्दा, देखते रह गए बाराती

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget