एक्सप्लोरर

Video: बातों में मशगूल थी मम्मी जी! तालाब में जा गिरा स्ट्रोलर पर बैठा बच्चा, हादसे का वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बच्चा स्ट्रोलर में बैठा ढलान वाली सड़क से लुढ़कते हुए तालाब में गिर जाता है. दो महिलाएं देर से पीछे दौड़ती हैं लेकिन बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

Negligence Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप सकती है. इस वीडियो में दिखता है कि एक बच्चा घर के बाहर स्ट्रोलर में बैठा हुआ है और पास में ही दो महिलाएं खड़ी हैं. लेकिन उनका ध्यान बच्चे की ओर नहीं था. इसी बीच स्ट्रोलर अचानक ढलान वाली कंक्रीट की सड़क पर लुढ़कने लगता है और सीधे तालाब की ओर बढ़ता है.

लापरवाही की वजह से तालाब में गिरा बच्चा

कुछ ही सेकंड में स्ट्रोलर इतनी तेजी से ढलान पर फिसलता है कि महिलाएं कुछ समझ नहीं पातीं. जब उन्हें अहसास हुआ तो दोनों घबराकर बच्चे की तरफ दौड़ीं. लेकिन तब तक स्ट्रोलर तालाब के किनारे पहुंच चुका था और बच्चा उसमें से गिरकर पानी में चला गया. यह नजारा देखकर हर किसी का दिल दहल जाता है.

हालांकि गनीमत रही कि बच्चे को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी. वीडियो में यह साफ दिखाई देता है कि महिलाओं की एक छोटी सी लापरवाही किस तरह बच्चे की जान पर भारी पड़ सकती थी.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यह घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि यह वीडियो किस जगह का है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोग लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स ने महिलाओं को लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया तो कईयों ने बच्चे के सुरक्षित बच जाने पर राहत जताई.

यह वीडियो सभी माता-पिता और अभिभावकों के लिए एक चेतावनी है कि बच्चों पर पलभर की भी लापरवाही भारी पड़ सकती है. खासकर तब जब वे स्ट्रोलर, झूले या पानी के पास खेल रहे हों. एक छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget