एक्सप्लोरर

थार वालों तुम्हारा करियर खतरे में है... मार्केट में आ गई 'मिनी थार', वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने अपने जुगाड़ और क्रिएटिविटी से कुछ ऐसा बना दिया है कि जिसे देखकर लोग कहने लगे हैं, थार वालों, तुम्हारा करियर अब खतरे में है.

जब भी बेस्ट लुक्स, पावरफुल परफॉर्मेंस और रफ-एंड-टफ कारों की बात होती है, तो सबसे पहला महिंद्रा थार का नाम आता है. थार आज युवाओं के बीच एक क्रेज और स्टेटस सिंबल बन चुकी है. शहरों की बड़ी रोड से लेकर गांव की कच्ची सड़कों तक, थार ने हर जगह अपनी अलग पहचान बनाई है. खासकर युवाओं में इसको सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. पार्टी में जाना हो, रोड ट्रिप हो या फिर सोशल मीडिया फोटोशूट सब कुछ थार के बिना अधूरा लगता है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने अपने जुगाड़ और क्रिएटिविटी से कुछ ऐसा बना दिया है कि जिसे देखकर लोग कहने लगे हैं, थार वालों, तुम्हारा करियर अब खतरे में है.

वीडियो में क्या है खास?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने घर से एक काली रंग की छोटी सी कार को रिवर्स करते हुए बाहर निकालता है. देखने में ये गाड़ी थार जैसी लगती है, बस साइज में काफी छोटी है. उसके साथ कार में एक लड़की भी बैठी है. गेट के बाहर एक और रेड कलर की छोटी SUV टाइप कार भी नजर आती है. इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह न सिर्फ देखने में थार जैसी है, बल्कि इसे काफी अलग तकनीक से तैयार किया गया है. कुछ यूजर्स तो इसे इलेक्ट्रिक वर्जन भी मान रहे हैं.

यह वीडियो @RealTofanOjha नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. उन्होंने वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा है कि थार का करियर खतरे में है, थार कंपनी इस बंदे को ढूंढ रही है, इसके बाद से यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और लोग कई तरह के कमेंट्स करने में लगे हैं.

यूजर्स के रिएक्शन
इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, कमेंट्स सेक्शन में लोग जमकर मजे ले रहे हैं और अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा इस बंदे ने तो EV बना दी थार के मॉडल पर अब तो सच में थार का पसीना छूटेगा, दूसरे ने मजे लेते हुए कहा थार की हालत देख कर लग रहा है कि कंपनी को खुद बचाने वाला कोई नहीं, किसी ने लिखा वाकई ये कार कमाल है, वहीं एक यूजर ने मजाक में कहा चीजों का गलत यूज हो रहा है.

यह भी पढ़ें : पूरा चोर समाज शर्मिंदा है! चोरी करने आए चोर को महिला ने इतना कूटा कि लाल हो गया कोना कोना- वीडियो वायरल

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल
450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल
बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल
बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल
डोगेश भाई ने कार का किया कबाड़ा, खींच-खींच कर तोड़ डाला बंपर; देखें वीडियो
डोगेश भाई ने कार का किया कबाड़ा, खींच-खींच कर तोड़ डाला बंपर; देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर छोटे भाई को मिल गई बड़ी बहन, हो गया झगड़ा; वीडियो वायरल
जंतर-मंतर पर छोटे भाई को मिल गई बड़ी बहन, हो गया झगड़ा; वीडियो वायरल

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget