Viral: शख्स ने बंदरों को बोतल से पिलाया पानी, सोशल मीडिया पर तारीफ बटौर रहा वीडियो
इंटरनेट पर वन अधिकारी सुशांत नंदा ने एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में दो बंदर बोतल से पानी पी रहे हैं. यूजर्स को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है.

दुनिया में इस समय जहां हर कोई कोविड की मार झेल रहा है और निराशाजनक स्थिति से गुजर रहा है, उस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो हमें एक दूसरे की मदद करने और इंसानियत को जिंदा रखने की सीख दे रहा है. दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में पहले एक बंदर नजर आ रहा है जो उसके बगल में खड़े आदमी के हाथ से पानी की बोतल से पानी पी रहा है. तभी अचानक वहां दूसरा बंदर कूद कर आ जाता है और बोतल पर झपट्टा मारता है, फिर वो शख्स उसे पानी पिलाना शुरू कर देता है. तभी पहले पानी पी चुका बंदर प्यार से उस शख्स के पास जा कर बैठ जाता है. बंदरों के इस प्यार भरे वीडियो ने सभी यूजर्स का दिल छू लिया है. वहीं पानी पिलाने वाले शख्स की सब लोग तारीफ कर रहे हैं, क्योंकि इस तेज धूप में उसने बेजुबान बंदरों का दर्द समझ कर उनकी मदद की है.
सुशांत ने की विनम्र रहने की अपील
ट्विटर पर इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है. साथ ही कैप्शन दिया है 'इस समय दुनिया निराशाजनक स्थिति में है, इसलिए विनम्र रहें'.
यूजर्स के रिएक्शन
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे अब तक 40,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 5,000 से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं. वहीं यूजर्स वीडियो को देखने के बाद जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा इमोशनल वीडियो. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि न जिस क्षण छोटा बंदर उस आदमी के पास बैठा वो पल बेहद प्यारा था.
इस यूजर ने कहा कि न जिस क्षण छोटा बंदर उस आदमी के पास बैठा वो पल बेहद प्यारा था
इस यूजर ने शख्स की तारीफ की
इसे भी पढ़ेंः
कोरोना का प्रकोप: रेमडेसिवर पर केंद्र और महाराष्ट्र आमने सामने, राज्य ने लगाया भेदभाव का आरोप























