एक्सप्लोरर

Post: पैर में चोट लगने पर शख्स ने मांगी छुट्टी तो बॉस ने कही ये बात, अब वायरल हो रहा है कर्मचारी का ये पोस्ट

Viral Post: एक शख्स अपने बॉस से छुट्टी ना मिलने पर अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर उतारता दिखाई दे रहा है. पोस्ट में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने अपने बॉस से अपने पैर पर चोट लगने के कारण छुट्टी मांगता है.

Trending News: आज का समय सोशल मीडिया का है, सोशल मीडिया पर लोग अपने जीवन से जुड़ी छोटी से छोटी बात को शेयर करने लगे हैं. पर्सनल लाइफ हो या फिर प्रोफेशनल लाइफ लोग किसी भी तरह कि बात को सोशल मीडिया पर शेयर करने से नहीं चूकते. कॉर्पोरेट सेक्टर में कर्मचारियों के शोषण की खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर आपने देखी होंगी. ऐसा ही एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें एक कर्मचारी ने अपने बॉस से परेशान होकर अपनी व्यथा को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. एक कर्मचारी ने अपने और अपने बॉस की चेटिंग का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वायरल पोस्ट में.

पैर में चोट लगने पर मांगी थी छुट्टी

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स अपने बॉस से छुट्टी ना मिलने पर अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर उतारता दिखाई दे रहा है. पोस्ट में देखा जा सकता है कि शख्स ने अपने बॉस से अपने पैर पर चोट लगने के कारण छुट्टी मांगी, जिस पर बॉस ने उसे छुट्टी देने के लिए मना कर दिया और उसे खरी खोटी सुना दी. पोस्ट में शख्स ने लिखा कि उसका लिगामेंट फटने की वजह से उसने बॉस को छुट्टी का कहा, और कहा कि डॉक्टर ने मुझे आराम करने की सलाह दी है.

देखें पोस्ट

Great response boss
byu/thrown-all-the-way inantiwork

आगे शख्स ने अपने बॉस से कहा कि मैं जरूरी मेडिकल सर्टिफिकेट भी ऑफिस में जमा करवा दूंगा, लेकिन बॉस ने उसे खरी खोटी सुना कर यह कहते हुए मना कर दिया कि वह एक छोटे से काम को भी मुश्किल बना रहा है, और मंगलवार को मैं खुद बिजी हूं इसलिए तुम्हें छुट्टी नहीं दे सकता. शख्स ने कहा कि मैं फुल टाइम स्टाफ हूं, हमने तीन दिन काम करने के लिए एक और आदमी को काम पर रखा हुआ है, लेकिन उसने तुरंत एक को काम पर से हटा दिया. वह केवल प्रोजेक्ट वर्क करता था. हमने इसके लिए एक और आदमी को काम पर रखा हुआ था, लेकिन वो भी बीमार पड़ गया इस वजह से उसका काम भी मैं ही कर रहा था, और काम करते हुए मेरा टखना घूम गया. इससे मैं लंगड़ाकर चलने लगा. इस पर जब मैंने डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने मुझे आराम करने की सलाह दी. जब मैंने इसे लेकर बॉस से छुट्टी मांगी तो मेरे साथ कीड़े जैसा व्यवहार किया गया.

यूजर्स के रिएक्शन

पोस्ट को R/antiwork नाम के रेडिट अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों बार देखा जा चुका है, तो वहीं कई यूजर्स ने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने व्यंग्य करते हुए लिखा...अरे नहीं, तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई चोट लगने की. काम ज्यादा जरूरी है, जीवन गया भाड़ में. एक और यूजर ने लिखा...मैं ज्यादा पैसा कमाने के बजाए अपना पैर सही सलामत रखना पसंद करुंगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अच्छा अगर यही चोट बॉस को लगी होती तो क्या तब भी वो काम करता, क्या मूर्खता है. चोट लगने पर काम पर ध्यान कौन दे पाता है.

यह भी पढ़ें: Video: जमीन पर सो रहे कुत्ते से गलती से टकराया हाथी...इसके बाद हाथी ने जो किया,देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Viral Post: महिला ने 10 मिनट पहले छोड़ा ऑफिस, CEO ने भेजा ऐसा मैसेज कि हो गया वायरल
महिला ने 10 मिनट पहले छोड़ा ऑफिस, CEO ने भेजा ऐसा मैसेज कि हो गया वायरल
बिजली के खंभे पर चढ़ा भालू, 7200 वोल्ट के करंट से हुई मौत; देखें वीडियो
बिजली के खंभे पर चढ़ा भालू, 7200 वोल्ट के करंट से हुई मौत; देखें वीडियो
Video: खेत में घुसे भालू का वीडियो बना रहा था शख्स, हो गया हमला
खेत में घुसे भालू का वीडियो बना रहा था शख्स, हो गया हमला

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget