एक्सप्लोरर

डांस फ्लोर पर जमकर लगाए ठुमके, लेकिन सिर से नहीं सरका पल्लू, संस्कारी बहू को देख यूजर्स हुए हैरान

एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों के दिलों में जगह बना ली है. इस वीडियो में एक संस्कारी भाभी जी अपने देवर के साथ डांस करती नजर आती हैं.

आज के समय में सोशल मीडिया मनोरंजन का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है. हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल जाता है. कभी कोई बच्चे का प्यारा वीडियो लोगों का दिल जीत लेता है, तो कभी किसी का डांस या मजेदार रील रातों-रात वायरल हो जाती है. आजकल हर कोई अपने टैलेंट को दिखाने में पीछे नहीं रहता, चाहे इंस्टाग्राम हो, यूट्यूब हो या फिर फेसबुक, हर जगह कुछ न कुछ मजेदार देखने को मिलता ही रहता है. इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों के दिलों में जगह बना ली है.

इस वीडियो में एक संस्कारी भाभी जी अपने देवर के साथ डांस करती नजर आती हैं, लेकिन सबसे खास बात यह है कि भाभी जी डांस फ्लोर पर जितना जोरदार ठुमका लगाती हैं, उतनी ही सादगी और गरिमा के साथ अपना पल्लू संभाले रहती हैं. सिर से पल्लू जरा भी नहीं सरकता और यही बात लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है. 
 
क्या है वायरल वीडियो में खास 

वीडियो की शुरुआत देवर–भाभी के साथ डांस करते हुए होती है. बैकग्राउंड में देवर-भाभी पर फिल्माया गया एक फेमस गाना चल रहा है. भाभी जी साड़ी में सजी-धजी हैं, चेहरे पर हल्की सी मुस्कान और शर्मीला अंदाज, लेकिन डांस करते वक्त उनकी कॉन्फिडेंस भरी अदाएं देखने लायक हैं. जैसे-जैसे गाना आगे बढ़ता है, भाभी जी फ्लोर पर जमकर ठुमके लगाती हैं, पर हैरानी की बात ये कि इतने जोश और मूवमेंट के बाद भी सिर से उनका पल्लू जरा भी नहीं सरकता है. यही वजह है कि लोग उन्हें संस्कारी बहू कहकर सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं.  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gajender Sharma (@gajender_gajju)

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने जमकर कमेंट्स किए. किसी ने लिखा ऐसी भाभी सबको मिले. तो किसी ने कहा भाभी जी ने ठुमके भी लगाए और संस्कार भी निभाए, सलाम है. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा देवर जी तो भाग्यशाली हैं, ऐसी संस्कारी भाभी सबको नहीं मिलती. कई लोगों ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि ये असली इंडियन कल्चर है. इसके अलावा कई लोग कह रहे हैं कि जहां आजकल डांस का मतलब ग्लैमरस कपड़े और स्टाइलिश लुक माना जाता है, वहीं ये भाभी जी अपने पारंपरिक रूप में ही चमक रही हैं, उन्होंने दिखा दिया कि संस्कार और मॉडर्निटी दोनों को साथ लेकर चला जा सकता है. 

यह भी पढ़ें अद्भुत... अलौकिक... आश्चर्य... हिंदू भजन पर लड़की ने किया जोरदार नृत्य, वीडियो देख आप भी करेंगे नमन

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल
इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल
छोरी कमाल की...लहंगा पहन पहाड़ों में की स्नोबोर्डिंग, वीडियो वायरल
छोरी कमाल की...लहंगा पहन पहाड़ों में की स्नोबोर्डिंग, वीडियो वायरल
छोटे भाई को जाने दो... पुलिसकर्मी से प्रदर्शनकारी की गुहार सुन आ जाएगी हंसी
छोटे भाई को जाने दो... पुलिसकर्मी से प्रदर्शनकारी की गुहार सुन आ जाएगी हंसी
ट्रेन में TTE से भिड़ गया छोटा बच्चा, छीना टैब तो छूटी सबकी हंसी
ट्रेन में TTE से भिड़ गया छोटा बच्चा, छीना टैब तो छूटी सबकी हंसी

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- सरकार का...
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- 'सरकार का एक्शन शर्मनाक'
Durga Puja Cleaning: दुर्गा पूजा से पहले ऐसे चमकाएं घर, नोट करें 1 दिन का आसान प्लान
दुर्गा पूजा से पहले ऐसे चमकाएं घर, नोट करें 1 दिन का आसान प्लान
Embed widget