यूएई पुलिस ने 4 साल के बीमार बच्चे को दिया सरप्राइज, पूरा किया यह सपना
इंटरनेट पर यूएई पुलिस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुलिस ने 4 साल के बच्चे का सपना पूरा किया है. जिसके चलते यूजर्स पुलिस की खूब तारीफ कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यूएई पुलिस ने कुछ ऐसा किया है जिसने सब लोगों को इमोशनल कर दिया है. दरअसल यूएई की राजधानी अबू धाबी में एक चार साल के बीमार बच्चे को पुलिस ने अपनी कार से घुमाया और उसे इलेक्ट्रिक कार टॉय गिफ्ट में दिया है.
पुलिस ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि इस बीमार बच्चे का सपना है कि वो इलेक्ट्रिक कार खरीद सके. इसलिए जैसे ही पुलिस को बच्चे के सपने के बारे में पता लगा पुलिस ने उसका सपना पूरा करने का मन बना लिया. वीडियो में नजर आ रहे 4 साल के बच्चे का नाम मोहम्मद-अल-हरमोउदी है. ये शारीरिक रूप से बीमार है और इसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
कैसा है पुलिस का सरप्राइज?
वीडियो में देखा जा सकता है कि 4 साल का मोहम्मद-अल-हरमोउदी अस्पताल के बाहर खड़ा है. जहां बच्चे का स्वागत रंगीन गुब्बारों के साथ किया गया है. वहीं बच्चे ने पुलिस की कैप पहनी हुई है. तभी अचानक से पुलिस की गाड़ी आती है और बच्चा उसमें बैठ जाता है. जिसके बाद थोड़ी दूर तक कार से चक्कर लगाने के बाद पुलिस उसे वापस अस्पताल छोड़ देती है. जहां पुलिस उसे एक इलेक्ट्रिक कार टॉय गिफ्ट करती है जिसे देख बच्चा खुश हो जाता है.
किसने शेयर किया वीडियो?
इस क्लिप को ट्विटर पर यूएई पुलिस ने शेयर किया है. और अब तक 1.1k से ज्यादा बार इस वीडियो को देखा जा चुका है. वहीं फेसबुक पर भी वीडियो को यूजर्स ने काफी पसंद किया है और छोटे बच्चे के लिए हार्दिक शुभकामनाएं भी दी हैं. साथ ही अबू धाबी पुलिस ने बच्चे के सपने को पूरा करने के लिए मेक ए विश फाउंडेशन के साथ काम किया है.
#فيديو | #شرطة_أبوظبي ومؤسسة " أمنية " تسعدان طفلاً إماراتياً .@UAEMakeawish https://t.co/4oVNZSSXXw pic.twitter.com/cROzkaSkWM
— شرطة أبوظبي (@ADPoliceHQ) April 11, 2021">
इसे भी पढ़ेंः
चीन ने तिब्बत सीमा के पास विश्व के सबसे ऊंचे रडार स्थल पर 5जी सिग्नल बेस खोला
Source: IOCL
























