एक्सप्लोरर

Eiffel Tower: सिक्योरिटी गार्ड से छुपकर एफिल टावर पर चढ़ गए दो पियक्कड़, सोते रहे पूरी रात, सुबह होते ही उड़े सबसे होश...

Eiffel Tower News: नशे की धुत में एफिल टावर पर चढ़ने वाले ये दोनों शख्स अमेरिका के हैं. ये लोग सिक्योरिटी गार्ड को चकमा देकर टावर के उस जगह पर पहुंच गए जहां आम नागरिकों को नहीं जाने दिया जाता है.

Eiffel Tower News: अभी तक आपने शराबियों के द्वारा सड़क पर लड़ाई-झगड़े के कई वीडियो देखे होंगे. इस समय फ्रांस की राजधानी पेरिस से दो शराबी की एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे पढ़कर आप दंग रह जाएंगे. पेरिस स्थित एफिल टावर दुनिया के प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस में से एक है. बता दें कि यहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं, इस वजह से यहां की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रहती है, लेकिन अमेरिका के दो नागरिकों ने शराब के नशे में यहां के सभी सिक्योरिटी सिस्टम को ध्वस्त करते हुए पूरी रात एफिल टावर पर गुजारा.

एफिल टावर पर चढ़ गए दो शराबी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एफिल टावर की सुरक्षा में लगे गार्ड जब सुबह 9 बजे रोज की तरह टावर के चक्कर लगाने गए तो वहां उन्होंने नशे में धुत दो पर्यटकों को सोते हुए पाया. जिसके बाद गार्ड ने दोनों को नींद से जगाया. बताया जा रहा है कि दोनों अमेरिकी नागरिकों ने इस टावर के दूसरे और तीसरे लेवल पर पूरी रात गुजार दी. ये जगह आम लोगों के लिए बंद रहता है.

पुलिस के अनुसार बीते रविवार की रात करीब 10.40 बजे ये दोनों एंट्री टिकट खरीदे थे. इसके बाद दोनों सिक्योरिटी गार्ड की नजरों से बचते हुए टावर पर चढ़ गए. हालांकि दोनों अमेरिकी नागरिकों की इस हरकत से किसी तरह का कोई खतरा पैदा नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि जिस ऊंचाई पर दोनों शख्स चढ़े हुए थे वहां से उन्हें फायर ब्रिगेड की मदद से वापस नीचे उतारा गया.

आरोपी से पुलिस ने किया पूछताछ

पुलिस दोनों युवकों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई. इस सब कार्रवाई के चलते उस दिन एफिल टावर को आम लोगों के लिए एक घंटे लेट से खोला गया. बता दें कि बीते 12 अगस्त को एफील टावर को बम से उड़ाने की धमकी भी मिली थी, जिसके बाद पर्यटक स्थल पर हड़कंप मच गया था. धमकी मिलने के बाद आनन-फानन में एफिल टावर के तीन लेवल को खाली कराया गया था. वहीं बम निरोधक विशेषज्ञों ने सभी मंजिलों की तलाश के साथ-साथ संदिग्ध पर्यटकों से पूछताछ भी की थी.

ये भी पढ़ें: अचानक घर के नीचे से खिसकने लगी जमीन, चीख-पुकार के बीच दब गई कई जिंदगियां, हिमाचल से सामने आया खौफनाक VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है PM मोदी के फोन की कॉलर ट्यून? वीडियो आया सामने, आप भी सुनें
क्या है PM मोदी के फोन की कॉलर ट्यून? वीडियो आया सामने, आप भी सुनें
लकड़बग्घों से डरा पैंथर, शिकार मुंह में दबा दिखाई फुर्ती, हैरान इंटरनेट
लकड़बग्घों से डरा पैंथर, शिकार मुंह में दबा दिखाई फुर्ती, हैरान इंटरनेट
तारक मेहता की सोनू ने किया धांसू डांस, अंदाज ने लूटा इंटरनेट का दिल
तारक मेहता की सोनू ने किया धांसू डांस, अंदाज ने लूटा इंटरनेट का दिल
ससुर से घूंघट कर लूंगी...ससुर जी के सामने बहू ने जमकर लगाए ठुमके
ससुर से घूंघट कर लूंगी...ससुर जी के सामने बहू ने जमकर लगाए ठुमके

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, कई लोग मलबे में दबे
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, कई लोग मलबे में दबे
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
Embed widget