Watch: मैक्सिको में खुलेआम घूम रहा था टाइगर, फिर आगे जो हुआ वीडियो में देखें
Bengal Tiger को मेक्सिकन सड़कों पर टहलते हुए देखा गया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में बंगाल के टाइगर को इधर उधर घूमते और बाद में एक जगह बैठकर सुस्ताते हुए दिखाया गया है.

Trending Tiger: मैक्सिको की सड़कों पर टहलते हुए बाघ (tiger) का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बंगाल टाइगर खुलेआम मैक्सिकन सड़कों पर घूम रहा होता है. टाइगर का ये वीडियो मैक्सिको के एक राज्य नायरिट, टेकुआला (Nayarit, Tekuala) में कैप्चर किया गया है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर घूमता ये टाइगर वहां से आने जाने लोगों को घूरता रहता है. वीडियो में आगे ये भी दिखाया जाता है कि जैसे ही एक महिला का आमना सामना इस टाइगर से अचानक होता है तो वो डर के मारे चिल्लाने लगती है.
वीडियो देखें:
A Bengal Tiger roaming around town and then gets taken home without any resistance. This happened in Tecuala, Mexico. pic.twitter.com/TtDwbHAjRT
— ⭐️Amazing Posts (@AmazingPosts_) June 15, 2022
वीडियो में आगे देखा जा सकता है की टाइगर एक जगह सड़क पर बैठा रहता है जैसे वो किसी का इंतजार कर रहा है. थोड़ी देर बाद वहां एक आदमी आता है और उसके गले में रस्सी बांध देता है और इस जानवर को खींच कर दूर ले जाता दिखता है.
वीडियो को मिले हजारों व्यूज़
मैक्सिको सिटी में घूमते इस बंगाल के टाइगर का वीडियो ट्विटर पर साझा करते ही वायरल हो गया. ट्विटर पर इस वीडियो को लगभग 15000 बार देखा (14.9k views) जा चुका है और अब तक इसे 244 लाइक्स मिल चुके है.
ये भी पढ़ें:
Watch: मंदिर में बंदरों को बांटी आइसक्रीम, यूजर्स से पूछा ये सही है या गलत
Watch: इन कुत्तों के सोने का बिलकुल अलग है अंदाज, वायरल वीडियो देखकर हो जायेंगे हैरान























