एक्सप्लोरर

Trending News: स्कैन करते ही पता चलेगा कोरोना वैक्सीनेशन स्टेटस, हाथ पर इम्पलांट होगी माइक्रोचिप

New invention: स्वीडन की एक टेक स्टार्टअप कंपनी ने एक ऐसा अविष्कार किया है जिसमें लोगों के हाथ में माइक्रोचिप इंप्लांट की जाएगी. उसे स्कैन करने पर लोग कहीं भी वैक्सीनेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं.

Vaccination status check invention: कोरोना महामारी को लेकर दुनिया भर में लोग परेशान हैं. कोरोना के बदलते रूपों ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है. कोरोना का ओमीक्रॉन वेरिएंट आने के बाद एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ गई है. कोरोना वायरस से बचने के लिए अबतक का सबसे कारगार उपाय है कोरोना वैक्सीनेशन. अब तो ज्यादातर जगहों पर कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी हो गया है. कई बार ऐसा भी होता है कि हमारे पास सर्टिफिकेट नहीं होने पर हमें काफी परेशानी उठानी पड़ती है. इस परेशानी का समाधान स्वीडन की एक टेक स्टार्टअप कंपनी ने किया है. उन्होंने ऐसी चिप बनाई है जिसे हाथ में लगाकर स्कैन करने पर कहीं भी कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाया जा सकता हैं. इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन यह सच है.

माइक्रोचिप से मिलेगा वैक्सीनेशन स्टेटस
स्वीडन की Dsruptive Subdermals नाम की एक टेक स्टार्टअप कंपनी ने चौंकाने वाला अविष्कार किया है जो अब विवादों से घिर चुका है. दरअसल, कंपनी ने एक ऐसी स्कैनेबल माइक्रोचिप बनाई है जिसे लोगों के हाथ में इंप्लांट किया जा सकता है. चिप को स्कैन करते ही वैक्सीनेशन स्टेटस का पता चल जाएगा. इससे लोगों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट साथ रखने की जरूरत नहीं होगी. यह 2 मिलीमीटर से 16 मिलीमीटर तक के साइज़ में उपलब्ध है. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैनेस स्जोबलाड ने बताया कि उन्होंने खुद ये चिप अपने हाथ में लगवाई है. इस चिप को लगवाने का खर्च 100 यूरो है. इसके जरिए यूरोपियन डिजिटल कोविड सर्टिफिकेट पीडीएफ के तौर पर दिख जाता है, जो शख्स का वैक्सीनेशन स्टेटस बता देता है.

लोगों को ट्रैकिंग का है संदेह
स्कैनेबल माइक्रोचिप के जरिए आपको कहीं भी अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट साथ ले जाने की जरूरत नहीं होगी. आप बस स्कैन करके अपना वैक्सीनेशन स्टेटस दिखा सकते हैं, अगर आपके पास अपना फोन नहीं है तब भी यह चिप काम करती है. हालांकि कुछ लोगों ने इस चिप को लेकर ट्रैकिंग का संदेह जताया है. जिसको लेकर स्जोबलाड ने कहा कि चिप तभी काम करेगी, जब इसे स्कैन किया जाएगा क्योंकि इसमें कोई बैटरी नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: मौत को मात! दूसरी मंजिल से गिरे बच्चे के लिए मसीहा बना शख्स
Video: मौत को मात! दूसरी मंजिल से गिरे बच्चे के लिए मसीहा बना शख्स
सर मुझे भी साथ ले चलो, दोस्त हुए डिटेन तो शख्स ने दिल्ली पुलिस से लगाई गुहार
सर मुझे भी साथ ले चलो, दोस्त हुए डिटेन तो शख्स ने दिल्ली पुलिस से लगाई गुहार
AI के दौर में क्यों परेशान हैं भारत के युवा? फाउंडर ने बताई काम की बात
AI के दौर में क्यों परेशान हैं भारत के युवा? फाउंडर ने बताई काम की बात
जेठ जी के सामने बहू ने किया जोरदार डांस, 'फिल्म तू कैसे देखेगी' पर लूटी महफिल
जेठ जी के सामने बहू ने किया जोरदार डांस, 'फिल्म तू कैसे देखेगी' पर लूटी महफिल

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
Embed widget