एक्सप्लोरर

पिता को अंतिम सलामी या दिखावा? अमेरिका में हेलिकॉप्टर से बेटों ने उड़ाए नोट, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: अमेरिका में इस शख्स की विदाई में गुलाब की पंखुड़ियों के साथ-साथ नोटों की भी बारिश कर दी गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Trending Video: भारत में बुजुर्गों को विदाई देने की परंपरा भावनाओं और सम्मान से भरी होती है, लेकिन अमेरिका से आई एक घटना ने इस धारणा को एक बिल्कुल नए रूप में पेश किया है. वहां एक बेटे ने अपने दिवंगत पिता को कुछ इस अंदाज में अंतिम विदाई दी कि सोशल मीडिया पर हर कोई चकित है. जहां आमतौर पर फूलों से श्रद्धांजलि दी जाती है, वहां इस शख्स की विदाई में गुलाब की पंखुड़ियों के साथ-साथ नोटों की भी बारिश कर दी गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

अमेरिका में बेटो ने पिता को दी अनोखी विदाई

अमेरिका के डेट्रॉइट शहर में रहने वाले डैरेल थॉमस नामक एक व्यक्ति का 15 जून को निधन हो गया था. उनकी मौत के करीब 12 दिन बाद, 27 जून को जब उनका अंतिम संस्कार किया गया, तो उनके बेटों डैरेल जूनियर और जॉन्टे ने कुछ ऐसा किया जो पहले शायद ही कभी देखा गया हो. दोनों भाइयों ने अपने पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए एक हेलिकॉप्टर का इंतजाम किया, जिससे न केवल गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई गईं, बल्कि करीब 4.27 लाख रुपये लगभग 5,100 डॉलर की नकदी भी आसमान से गिराई गई.

आसमान से हुई नोटों की बारिश

इस घटना का एक वीडियो अब इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही आसमान से नोट गिरने शुरू होते हैं, वहां मौजूद लोग उन्हें लपकने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं. कुछ लोग तो पंखुड़ियों को नजरअंदाज करते हुए सीधे पैसों की तरफ लपकते नजर आए. किसी ने इस दृश्य को 'दिल छू लेने वाला' बताया, तो किसी ने इसे ‘बेहद अजीब और दिखावे वाला’ कदम कहा. लोगों की राय बंटी हुई है. कुछ के लिए ये एक बेटे की भावनात्मक श्रद्धांजलि थी, तो कुछ ने इसे सोशल मीडिया स्टंट करार दिया.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

पुलिस को दी थी गलत जानकारी

जानकारी के मुताबिक, डैरेल के बेटों ने पुलिस को पंखुड़ियों की बारिश के बारे में पहले ही सूचित कर दिया था, लेकिन नोटों की बारिश की बात छुपा ली थी. यही वजह है कि अब इस पूरे मामले की जांच अमेरिका की फेडरल एविएशन अथॉरिटी (FAA) ने शुरू कर दी है. हालांकि, डेट्रॉइट पुलिस की ओर से साफ कर दिया गया है कि उनके स्तर पर किसी तरह की जांच नहीं की जा रही.

ये विदाई सिर्फ एक समारोह नहीं थी, बल्कि एक ऐसे बेटे की तरफ से अपने पिता के लिए आखिरी सलामी थी — जो न केवल यादगार बनी, बल्कि नियमों की सीमाओं को भी छू गई. अब देखना ये है कि FAA की जांच इस इमोशनल ट्रिब्यूट को किस निगाह से देखती है — एक नियम उल्लंघन या फिर एक बेटे की सच्ची मोहब्बत.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो
इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो
'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट
'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट
मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget