एक्सप्लोरर

तेंदुए के हमले से भी नहीं घबराए डोगेश भाई, ऐसे किया पलटवार

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के खुले इलाके में बड़े आराम से सो रहा था. तभी झाड़ियों के पीछे से एक तेंदुआ दबे पांव आता है.

कहते हैं कि 'जिगर बड़ा होना चाहिए, कद नहीं.' इस बात को सच साबित कर दिखाया है एक मामूली से देसी कुत्ते ने. वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में चैन की नींद सो रहे इस कुत्ते पर जब एक खूंखार तेंदुए ने हमला किया, तो लगा कि अब बेजुबान की जान नहीं बचेगी. लेकिन फिर 'डॉगेश भाई' ने जो निडरता दिखाई, उसने जंगल के इस खतरनाक शिकारी के भी पसीने छुड़ा दिए. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

सोते हुए कुत्ते पर तेंदुए ने साधा निशाना

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के खुले इलाके में बड़े आराम से सो रहा था. तभी झाड़ियों के पीछे से एक तेंदुआ दबे पांव आता है. कुत्ता पूरी तरह बेखबर था और तेंदुआ उसे आसान शिकार समझकर उस पर टूट पड़ता है. लेकिन जैसे ही तेंदुए का पंजा कुत्ते को छूता है, खेल पूरी तरह पलट जाता है.

डरने के बजाय सीना तानकर खड़ा हुआ कुत्ता

हमला होते ही कुत्ता घबराने या भागने के बजाय बिजली की रफ्तार से उठ खड़ा होता है. मौत को सामने देखकर भी कुत्ते ने हार नहीं मानी. वह बिना एक कदम पीछे हटे, तेंदुए की आंखों में आंखें डालकर सीना तानकर खड़ा हो गया और पूरी ताकत से भौंकना शुरू कर दिया. कुत्ते का यह अप्रत्याशित रूप और उसकी भयानक दहाड़ देखकर तेंदुआ भी एक पल के लिए सन्न रह गया.

उल्टे पैर जंगल की तरफ भागा शिकारी

कुत्ते के जबरदस्त आत्मविश्वास, निडरता और आक्रामक रुख को देखकर तेंदुए का सारा शिकार करने का भूत उतर गया. उसे अंदाजा हो गया था कि यह शिकार इतना आसान नहीं होने वाला है. कुत्ते के बुलंद हौसले के आगे तेंदुए की हिम्मत टूट गई और वह चुपचाप उल्टे पैर जंगल की तरफ भाग निकला.

यह भी पढ़ें: 50 और 10 का नोट जोड़कर चीज खरीदने पहुंच गई मासूम, दुकानदार का रिएक्शन वायरल

नेटिजन्स बोले- 'इसे कहते हैं असली एटीट्यूड'

इस हैरान कर देने वाले वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए हैं. लोग कुत्ते के इस गजब के एटीट्यूड और निडरता की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "साइज से कुछ नहीं होता, जिगर होना चाहिए." वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "डॉगेश भाई ने बता दिया कि अपने इलाके में डरना मना है." यह वीडियो अब इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: अब करो चोरी... ट्रेन में फोन चोर को महिला ने ऐसे दबोचा कि वायरल हो गया वीडियो

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

एक्सीडेंट के बाद जापानी दुकानदार ने जीता भारतीय लड़की का दिल, वीडियो वायरल
एक्सीडेंट के बाद जापानी दुकानदार ने जीता भारतीय लड़की का दिल, वीडियो वायरल
ये है Monstor Swift Dzire, कार में लगा दिए ट्रैक्टर के पहिए; वीडियो वायरल
ये है Monstor Swift Dzire, कार में लगा दिए ट्रैक्टर के पहिए; वीडियो वायरल
यूट्यूबर को भारी पड़ा रील्स पर सोना चमकाना, चोर उड़ा ले गए 944 ग्राम सोना
यूट्यूबर को भारी पड़ा रील्स पर सोना चमकाना, चोर उड़ा ले गए 944 ग्राम सोना
चाव से खाते हैं फास्ट फूड तो यह वीडियो देख लें, किचन में मिली भारी गंदगी
चाव से खाते हैं फास्ट फूड तो यह वीडियो देख लें, किचन में मिली भारी गंदगी
Advertisement

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget