एक्सप्लोरर

सीमा हैदर के साथ सचिन ने कर डाली ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सचिन और सीमा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि सीमा कैमरा ऑन करके कमरे में बैठी हुई है. तभी सचिन पीछे से आकर सीमा के साथ मस्ती मजाक करने लगता है.

Trending Video: सीमा हैदर और सचिन ऐसा नाम जो लोगों से भुलाये नहीं भूलता. पिछले 2 सालों में इन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर बखूबी खींचा है. सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी तो आप सभी लोग जानते होंगे. छोटी सी यह डिजिटल प्रेम कहानी पब्जी से शुरू हुई और बन गई राष्ट्रीय मुद्दा. लेकिन सचिन भी पक्का आशिक था, सीमा को सीमा पार पाकिस्तान से खींच ले आया. आए दिन सोशल मीडिया पर इन दोनों प्रेमी हंसों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.

सीमा के साथ मस्ती करता नजर आया सचिन

सोशल मीडिया पर सचिन और सीमा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि सीमा कैमरा ऑन करके कमरे में बैठी हुई है. तभी सचिन पीछे से आकर सीमा के साथ मस्ती मजाक करने लगता है. कभी वो सीमा को बाहों में भरता है तो कभी उसे चूंटी काटता है. दोनों के बीच प्रेम को देखकर लोग भी उनकी चुटकी लेने से बाज नहीं आ रहे हैं. 

देखें वीडियो

प्यार की कर रहे ओवर एक्टिंग

सीमा और सचिन वायरल वीडियो में अपने प्यार को लोगों के सामने दिखा रहे हैं. मानों जैसे दुनिया को प्यार का मतलब ही इन लोगों से सीखने की जरूरत है. एक दूसरे में खोए हुए दोनों मस्ती मजाक करते हुए वीडियो बना रहे हैं. लोगों का कहना है कि जब सीमा सचिन के घर आई थी तो उसके घर में शौचालय भी ठीक से बना हुआ नहीं था, लेकिन आज दोनों अच्छी लाइफ जी रहे हैं.

काफी बदल गई दोनों की लाइफ स्टाइल

दोनों की प्रेम कहानी के शुरूआती दिनों से लेकर अब तक सचिन और सीमा हैदर की लाइफ स्टाइल काफी बदल गई है, सीमा को भारतीय रंग चढ़ने में थोड़ा टाइम लगा लेकिन अब सीमा पूरी तरह से भारत के रंग में रंग चुकी है. सचिन भी अब समझ चुका है कि वो शादीशुदा है. सीमा भारतीय पोशाक पहने और श्रृंगार किए अक्सर नजर आती है तो वहीं सचिन भी अब सूट बूट की कायल हो गया है.

यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो को @lohar_nk नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 7 लाख 42 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के कमेंट करते हुए मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...सीमा भाभी हसमुख नेचर की हैं, सभी को ऐसी भाभी मिले. एक और यूजर ने लिखा...भाभी जी गुदगुदी करवा रही हैं. 

यह भी पढ़ें: वायरल वीडियो में दावा- 20 ही दिन का था अक्टूबर 1582 का महीना, आखिर क्या है सच?

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
Video: कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला

वीडियोज

'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!
Cockroach का मकसद... चेंज?
Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget