एक्सप्लोरर

Trending News : लड़के पर पबजी गेम का चढ़ा ऐसा नशा कि अपने ही परिवार के साथ खेला अपहरण का ‘खेल’, मांगी 4 लाख रुपये की फिरौती

Trending News : पबजी की लत में एक बार फिर एक लड़के ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची और परिवार को कॉल कर 4 लाख रुपये की फिरौती मांगी. नया मामला छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले का है.

Trending News : बैटल रॉयल गेम (Battle Royale Game) पबजी (PUBG) से होने वाले नुकसान को देखते हुए भारत सरकार ने इस गेम पर रोक लगा दी थी. हालांकि यह गेम अलग-अलग तरीकों से अब भी डाउनलोड हो रहा है. इसके अलावा कंपनी ने नए नाम से इसका दूसरा वर्जन भी लॉन्च कर दिया था. ऐसे में इस गेम को लेकर लोगों में पागलपन फिर से देखा जा रहा है. खासकर बच्चों में इसे लेकर अब भी अलग तरह का क्रेज है. हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी पैरेंट्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है. दरअसल छत्तीसगढ़ में एक लड़के ने इस गेम में पैसे लगाने के मकसद से अपने अपहरण की झूठी कहानी रची और बंधक बने हुए कि फोटो भेजकर परिवार से 4 लाख रुपये की फिरौती मांगी. 

छत्तीसगढ़ की है घटना

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की है. यहां गांव सोनपुर कला शंकरघाट में सुनील विश्वकर्मा रहते हैं. इनका 19 साल का बेटा वंश 10 दिसंबर को अचानक लापता हो गया था. 1 दिन बाद परिवार को वंश के कुछ वीडियो और फोटो मोबाइल पर मिले. इसमें उसके हाथ-पैर बंधे थे और मुंह बंधा था. फिर एक कॉल आई जिसमें उसके अपहरण होने की बात कही गई. कॉल करने वाले ने छोड़ने के बदले में 4 लाख रुपये की फिरौती मांगी. परिवार ने इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और उस मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया जिससे परिवार को कॉल की गई थी. नंबर ट्रेस करते हुए जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां हकीकत देखकर दंग हो गई. दरअसल लड़का मौके पर था और उसका किसी ने अपहरण नहीं किया था. पूछताछ में उसने बताया कि उसने पबजी गेम के लिए रुपये जुटाने की खातिर अपने अपहरण का ड्रामा किया था. 

ये भी पढ़ें : Trending News: AC में जल रही थी लाल रंग की लाइट, एयर होस्टेस ने जब खुलवाया तो अंदर से जो निकला उसे देख उड़ गए होश

क्यों किया ऐसा 

युवक ने पुलिस को बताया कि उसे पबजी गेम खेलने की लत है. वह इस गेम में पैसे लगाकर खेलता है. वह इसमें कुछ रुपये लगाकर 1 करोड़ रुपये कमाना चाह रहा था, लेकिन पैसों का जुगाड़ नहीं हो पा रहा था. अंत में उसने खुद के फर्जी अपहरण का प्लान बनाया. किसी को शक न हो इसका उसने पूरा ध्यान रखा. इसलिए उसने एक जगह पर जाकर पहले अपने सारे कपड़े उतार दिए, फिर किसी की मदद से अपने हाथ और पैर रस्सी से बंधवाने के बाद इस हाल में अपनी फोटो खिंचवाई और यही फोटो परिवार वालों को भेज दी. उसने फोटो के साथ मैसेज लिखा कि 'अगर बेटे को जिंदा देखना चाहते हो तो 4 लाख रुपये भेज दो'. उसने 11 दिसंबर को पहचान छिपाकर परिवार से फोन पर बात भी की. इसके बाद परिवार वाले डर गए. तभी उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. परिवार के लोगों ने बताया कि घर से जाते वक्त वह 10 हजार रुपये लेकर गया था.

ये भी पढ़ें : Watch: एक हाथ में पिता का साथ तो दूसरे हाथ में मां की याद, नम आंखों से मंडप में पहुंची दुल्हन, देखने वाले भी हुए इमोशनल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक के बाद एक टू व्हीलर को टक्कर मार भागा थार ड्राइवर- इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
एक के बाद एक टू व्हीलर को टक्कर मार भागा थार ड्राइवर- इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
'टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई'...स्टेज पर लड़के ने मारी ऐसी Back Flip, दूल्हा-दुल्हन भी हुए दंग, वीडियो वायरल
'टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई'...स्टेज पर लड़के ने मारी ऐसी Back Flip, दूल्हा-दुल्हन भी हुए दंग
Train Stopped For Samosa: गजब! समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, वायरल हो रहा वीडियो
गजब! समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, वायरल हो रहा वीडियो

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget