एक्सप्लोरर

Video: खेतों के बीच रेलवे ट्रैक पर दौड़ती वंदे भारत का वीडियो वायरल, आप खुद देख लीजिए इस वीडियो में क्या है खास

Viral Video: पूर्व रेलमंत्री पियूष गोयल ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को खेत के बीच से होकर गुजरते देखा जा रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Amazing Viral Video: वर्तमान समय में देश काफी तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है. विकास का सबसे ज्यादा असर रेलवे क्षेत्र में देखने को मिला है. जहां एक ओर देश में रोजाना कई किलोमीटर लंबी सड़कें बन रही हैं. वहीं देश के अंदर एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए हाई स्पीड ट्रेनों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. इसी क्रम में देश को हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा मिला है. जो यात्रियों को कुछ खास मार्गों के बीच बेहद कम समय में उनके गन्तव्य तक पहुंचा रही है.

हाल ही में सोशल मीडिया पर वंदे भारत एक्सप्रेस के कई वीडियो देखने को मिले. जिसमें हाई स्पीड के कारण वंदे भारत को कई बार अलग-अलग रूट पर रेलवे लाइन पर आने वाले जानवरों से टक्कर के बाद नुकसान पहुंचते देखा गया. इसी क्रम में ऐसे भी वीडियो देखने को मिले जिनमें वंदे भारत को रेलवे ट्रैक पर फर्राटा भरते देखा गया. ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसे पूर्व रेलमंत्री पियूष गोयल ने ट्विटर पर शेयर किया है.

पूर्व रेलमंत्री ने शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में मिरर इफेक्ट देखा जा रहा है. दरअसल खेत के बीच से होकर गुजर रही रेलवे लाइन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को फर्राटा भरकर दौड़ते देखा जा रहा है. इस दौरान खेत में भरा हुए पानी पर वंदे भारत की झलक नजर आ रही है. जिसके कारण यह नजारा दिल जीत रहा है. जिसे कई यूजर्स लगातार लूप में देख रहे हैं. फिलहाल दिलों को सुकून दे रहे इस नजारे का यह वीडियो भारत के स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने भी शेयर किया है.

वीडियो हुई वायरल

सोशल मीडिया पर तेजी से सभी का ध्यान खींच रही है यह वीडियो खबर लिखे जाने तक 4 लाख 50 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर चुकी है. वहीं हजारों की तादाद में यूजर्स ने इसे लाइक किया है. बता दें कि देश की स्वदेशी सेमी हाई स्पीड ट्रेन के लिए टाटा स्टील कोच और सीटों का निर्माण करेगी. इसके लिए भारतीय रेलवे ने कंपनी को करोड़ों का कॉन्ट्रैक्ट दिया है. इसके अलावा रेलवे ने आने वाले दो सालों के लिए 200 वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण का टारगेट रखा है.

यह भी पढ़ेंः Video: मेकअप के जरिए आर्टिस्ट ने खुद को माइकल जैक्सन में बदला,

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Tesla की उड़नपरी... फ्लाइंग कार देख उड़े यूजर्स के होश, बोले- मस्क भाई अलग दुनिया में
Tesla की उड़नपरी... फ्लाइंग कार देख उड़े यूजर्स के होश, बोले- मस्क भाई अलग दुनिया में
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'जेलर 2' के बाद भी 'दृश्यम 3' का जलवा, बनी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'जेलर 2' के बाद भी 'दृश्यम 3' का जलवा, बनी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'

Embed widget