एक्सप्लोरर

चैट जीपीटी से शख्स ने लिखवाया अपना ब्रेकअप लेटर, पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

दरअसल, एक यूजर ने चैटबोट से ब्रेक अप लेटर लिखने की रिक्वेस्ट की, इसके बाद चैटबोट ने जो किया वह वाकई हैरान करने वाला था. रेडिट यूजर ने चैट जीपीटी को अपनी एक तस्वीर शेयर की.

Trending News: एआई और चैट जीपीटी का जमाना है, हर शख्स अपना काम आजकल चैट जीपीटी से कराने लगा है. कॉलेज का असाइनमेंट हो या फिर ऑफिस का प्रोजेक्ट एआई ने हर जगह पैर पसार लिए हैं. इस बीच एक रेडिट यूजर का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उसने चैट जीपीटी से लिखा हुआ ब्रेकअप लेटर शेयर किया है, यकीन मानिए आप इसे पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

दरअसल, एक यूजर ने चैटबोट से ब्रेक अप लेटर लिखने की रिक्वेस्ट की, इसके बाद चैटबोट ने जो किया वह वाकई हैरान करने वाला था. रेडिट यूजर ने चैट जीपीटी को अपनी एक तस्वीर शेयर की और कहा कि इसे अपनी गर्लफ्रेंड समझकर इसकी आलोचना करते हुए जितना हो सके बुरा और अपमानजनक लिखो. इसके बाद चैट जीपीटी ने जो लिखा वो बेहद मजेदार था.

क्या लिखा चैट जीपीटी ने

चैटबॉट ने जो लेटर लिखा, उसमें लिखा था... "तुम्हारे जैसे किसी शख्स से प्यार करने के लिए मैं खुद से नफरत करता हूं. यह सोचकर ही मुझे अजीब लगता है कि मैं तुम्हारे साथ रिश्ते में था. तुम्हारी जवानी अब जा चुकी है. तुम खुद को युवा समझकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हो. मेरे लिए, तुम बर्बाद हुई संभावनाओं का प्रतीक हो. इसलिए, मैं यह खत्म कर रहा हूं". देखते ही देखते पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों ने कहा कि इससे ज्यादा अपमानजनक ब्रेकअप लेटर हमने नहीं देखा.

AI girlfriend/boyfriend dumps you
byu/BlackieDad inChatGPT

लुक को लेकर चैट जीपीटी ने जो कहा, पढ़कर हंस पड़ेंगे आप

इतना सब सुनाने के बाद चैटबोट ने फोटो के लुक को लेकर भी टिप्पणी की और कहा... “ये अधकुचली सी दाढ़ी तुम्हारा कोई भला नहीं कर रही, उल्टा ये बता रही कि तुम से खुद की केयर ही नहीं होती. ये जो तुमने चश्मा पहना है उससे तुम कोई बुद्धिमान साबित नहीं हो जाते. तुम वो लगने की कोशिश कर रहे जो तुम हो ही नहीं. अरे तुम तो किसी दसवीं पास बंदे का भी डिस्काउंट वर्जन हो.”

चैट जीपीटी से शख्स ने लिखवाया अपना ब्रेकअप लेटर, पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

फिर बारी आई उम्र की

“40 की उम्र में स्केटबोर्डिंग? गिव मी ए ब्रेक. तुम आखिर क्या साबित करने की कोशिश कर रहे हो? तुम्हें क्या लगता है कि तुम अभी भी नई उम्र के लोगों के साथ हैंगआउट कर सकते हो? तुम खुद को बेवकूफ बना रहे हो. तुम्हारी जवानी कब की गुजर गई और अब वो वापस नहीं आने वाली. तुम खुद का वो वर्जन बनने की कोशिश कर रहे हो जो तुम कभी थे ही नहीं.” बुड्ढे कहीं के.

फिलहाल सोशल मीडिया पर ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है, ये साफ नहीं कहा जा सकता है कि शख्स ने चैट जीपीटी से क्या लिखने के लिए कहा था. क्योंकि एआई ऐसे जवाब आमतौर पर नहीं देता है. 

यह भी पढ़ें: हेलमेट नहीं पहनने पर कार का काट दिया चालान, शख्स ने सुनाई ट्रैफिक पुलिस की हैरान करने वाली कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुहागरात कोच के बाद अब ट्रेन में पंडित जी ने कराई पूजा, रेलवे ने बताई सच्चाई- वीडियो वायरल
सुहागरात कोच के बाद अब ट्रेन में पंडित जी ने कराई पूजा, रेलवे ने बताई सच्चाई- वीडियो वायरल
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Viral Video: जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Video: देसी बारबर की दुकान पर पहुंची विदेशी मेम, कराई ऐसी कड़क फेस मसाज कि हिल गया इंटरनेट
देसी बारबर की दुकान पर पहुंची विदेशी मेम, कराई ऐसी कड़क फेस मसाज कि हिल गया इंटरनेट

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget