एक्सप्लोरर

भगवान भरोसे सरकार...जनता ने कहा सिर्फ 3 घंटे आती है बिजली, मंत्री जी बोले- 'जय श्री राम', वीडियो वायरल

Viral Video: चंद सेकंड में ही इस 'राजकीय मुलाकात' का रंग बदल जाता है, जब भीड़ स्वागत से हटकर अपनी असल तकलीफ कहने लगती है. वीडियो देखकर आपको भी हैरानी होगी.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने तूफान मचा दिया है जिसमें उत्तर प्रदेश के बिजली मंत्री आम जनता के बीच पहुंचते हैं. वीडियो की शुरुआत में लोग बड़ी उम्मीदों के साथ मंत्री जी का स्वागत करते नजर आते हैं. फूल मालाएं, नारे और हाथों में उम्मीदों की चिंगारी लिए लोग मंत्री के आस-पास जुट जाते हैं. लेकिन चंद सेकंड में ही इस 'राजकीय मुलाकात' का रंग बदल जाता है, जब भीड़ स्वागत से हटकर अपनी असल तकलीफ कहने लगती है. वीडियो देखकर आपको भी हैरानी होगी, कि किस तरह से आम जनता की परेशानियों को इग्नोर कर दिया जाता है.

बिजली की शिकायत पर मंत्री जी लगाने लगे नारे

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक-एक कर लोग बोलना शुरू करते हैं. कोई कहता है, "मंत्री जी, 24 घंटे बिजली का वादा किया था, लेकिन हकीकत में 3 घंटे भी नहीं मिल रही." कोई जोड़ता है, "पूरा व्यापारी वर्ग परेशान हो गया है, कुछ कीजिए." चेहरे पर दुख, आवाज में शिकायत और दिल में झुलसती गर्मी साफ झलकती है. मगर इस पूरी फरियाद के बीच मंत्री जी का रवैया ऐसा रहा मानो उन्होंने कुछ सुना ही नहीं. लोग बोलते रहे, मंत्री जी चुप रहे. लेकिन जब शिकायतें थमने का नाम नहीं लेतीं, तो बिजली की बातों के बीच अचानक मंत्री जी का मूड बदलता है. वो एकाएक जोर-जोर से "जय श्री राम" के नारे लगाने लगते हैं. जनता चौंकती है, लेकिन फिर कुछ पल में वही भी नारे लगाने लगती है. शायद आदत है, शायद दबाव या शायद बस उम्मीद की आखिरी लौ बचाने की एक कोशिश.

कार में बैठ रवाना हुए मंत्री जी

यह दृश्य इतना प्रतीकात्मक है कि शब्द कम पड़ जाएं. लोग बिजली की कमी का रोना रो रहे हैं और उन्हें जवाब में मिल रहा है धार्मिक नारों का शोर. कुछ ही देर में मंत्री जी कार में बैठते हैं, हाथ हिलाते हैं और वहां से निकल जाते हैं. पीछे रह जाती है वही अधूरी उम्मीद, अधूरी बिजली और नारे लगाने की थकान. वीडियो को लेकर अब यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो एडिटेड हो सकता है तो वहीं कुछ इसे प्रशासन का निकम्मापन बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मां से अलग होने के बाद इंसानों से मदद मांगने लगा हाथी का बच्चा, वीडियो वायरल

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...3 घंटे बिजली देकर 24 घंटे का धार्मिक पैकेज थोप दिया गया है. एक और यूजर ने लिखा...जनता इस रवैये को डिजर्व करती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...मंत्री जी की कोई गलती नहीं है, चुनकर आप ही ने भेजा है उन्हें.

यह भी पढ़ें: रशियन बहू घर ले आया बिहार का लड़का, देखने वालों का भी लग गया तांता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तगड़ा आशिक है... गर्लफ्रेंड के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया छपरी, पब्लिक ने देखा तमाशा
तगड़ा आशिक है... गर्लफ्रेंड के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया छपरी, पब्लिक ने देखा तमाशा
Worker Struggle Viral Video: पानी में डुबोकर बिस्किट खाता मजदूर, VIDEO देख भर आएंगी आंखें
पानी में डुबोकर बिस्किट खाता मजदूर, VIDEO देख भर आएंगी आंखें
Viral Video: झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट में पहुंचा 'दिल ना दिया' वाला धूम, उड़ा दिया गर्दा
झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट में पहुंचा 'दिल ना दिया' वाला धूम, उड़ा दिया गर्दा
Father Funeral Viral Video : पिता की चिता जलती रही, बेटियां सिर्फ स्क्रीन पर देखती रहीं; वीडियो वायरल
पिता की चिता जलती रही, बेटियां सिर्फ स्क्रीन पर देखती रहीं; वीडियो वायरल

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget