एक्सप्लोरर

इजरायल-ईरान जंग के बीच पाकिस्तान ने रवाना किया अपना हाईटेक लड़ाकू विमान, वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: फाइटर जेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद शायद इजरायल और ईरान भी कह देंगे कि भाई तीसरा बीच में ना आए, हम लड़ रहे हैं.

भाइयों और बहनों, तैयार हो जाइए हंसते-हंसते पेट पकड़ने के लिए, क्योंकि पाकिस्तान से आया है ऐसा जुगाड़ू फाइटर जेट जिसे देखकर खुद मिसाइलें भी शर्म से पिघल जाएं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ देहाती पाकिस्तानी लोग एक बड़े से "फाइटर जेट" में शान से बैठे हैं. पर ये कोई असली जेट नहीं है जनाब, बल्कि देसी टैलेंट और ओवरकॉन्फिडेंस का तड़का लगा ऐसा जुगाड़ है जिसे देखकर अमेरिका का F-16 भी खुद को बैलगाड़ी समझने लगे. फाइटर जेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद शायद इजरायल और ईरान भी कह देंगे कि भाई तीसरा बीच में ना आए, हम लड़ रहे हैं.

पाकिस्तान का लड़ाकू विमान देख नहीं रुकेगी हंसी

इस वीडियो में एक लंबा-चौड़ा ढांचा नजर आता है जो देखने में किसी लड़ाकू विमान जैसा है. लेकिन जैसे ही कैमरा थोड़ा नीचे जाता है, सच्चाई सामने आ जाती है तो दिखता है कि नीचे ऑटो रिक्शा के टायर लगे हुए हैं. ऊपर की तरफ माचिस की डिब्बी जैसी मिसाइलें और किनारों पर पाकिस्तान के झंडे ऐसे लगाए गए हैं जैसे अभी अभी युद्ध क्षेत्र में जाने वाला हो. देहाती लोग उसमें बैठकर इतराते हुए इधर-उधर घूम रहे हैं और पास खड़े बच्चे इस "हाइटेक जहाज" को देख तालियां बजा रहे हैं. लोग मजाक करते हुए कह रहे हैं "ईरान और इजरायल की लड़ाई में पाकिस्तान ने अब अपना ब्रह्मास्त्र भेज दिया है!" कोई कह रहा है “देखो, ये है पाकिस्तान की एयरफोर्स 2.0 बिना रनवे, बिना इंजन, बिना उड़ान.”

हर बार पाकिस्तानी करते हैं इसी तरह की हरकतें

आपको बता दें कि ईरान-इजरायल युद्ध छठे दिन में प्रवेश कर चुका है और एक दूसरे पर जमकर मिसाइल वॉर जारी है. इसी बीच पाकिस्तान के लोगों की तरफ से कुछ न कुछ मजेदार हरकतें देखने को मिलती ही रहती हैं. दुनिया में कहीं भी जंग हो रही हो, पाकिस्तानी हर बार अपनी इज्जत का फालूदा करने सोशल मीडिया पर ऐसी हरकतें कर बैठते हैं जिससे लोगों की हंसी छूट जाती है.

यह भी पढ़ें: जब शॉपिंग पर निकला शेर! सुपर मार्केट में घुस मीट के पैकेट पर डाला डाका, स्टोर में मची अफरा तफरी, वीडियो वायरल

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...पाकिस्तान वाले कभी नहीं सुधर सकते. एक और यूजर ने लिखा...पाकिस्तान अगर युद्ध में कूद गया तो ये एक जंग एक कॉमेडी बन जाएगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...पाकिस्तान के पास वो ताकत है कि वो इजरायल को टक्कर दे सकता है.

यह भी पढ़ें: Rapido वाले ने बीच सड़क महिला को जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
JCB Rescued Goat: JCB ड्राइवर ने रेस्क्यू की बेजुबान बकरी, वीडियो देख हलक में आ जाएगी जान
JCB ड्राइवर ने रेस्क्यू की बेजुबान बकरी, वीडियो देख हलक में आ जाएगी जान
Man Gives Helmet to Child: असम में बाइकर ने बच्चे को दिया हेलमेट, वीडियो देखकर लोग हुए इमोशनल
असम में बाइकर ने बच्चे को दिया हेलमेट, वीडियो देखकर लोग हुए इमोशनल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget