एक्सप्लोरर

1.6 करोड़ की सालाना सैलरी, फिर भी न्यूयॉर्क में ऐसा है खर्च! भारतीय टेक एक्सपर्ट ने बताया हाल

गूगल में काम करने वाले एक भारतीय टेक एक्सपर्ट ने 1.6 करोड़ की सैलरी के बावजूद न्यूयॉर्क में अपनी भारी-भरकम मासिक खर्चों की हकीकत बताई. वायरल वीडियो ने विदेश में रहने की असली चुनौतियों को उजागर कर दिया.

जब कोई कहता है कि अमेरिका में बड़ी टेक कंपनियों में नौकरी है और सैलरी करोड़ों में है, तो अक्सर लोगों की आंखों में चमक आ जाती है. लेकिन हकीकत क्या है? गूगल में काम कर रहे एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने हाल ही में एक वीडियो में अपने न्यूयॉर्क में हर महीने के खर्चों का खुलासा किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस भारतीय टेक एक्सपर्ट की सालाना सैलरी है 1.6 करोड़ रुपये, यानी महीने के करीब 13.3 लाख रुपये. लेकिन इतनी बड़ी सैलरी के बावजूद उनके पास बचत करने के लिए बहुत कुछ नहीं बचता. वजह है न्यूयॉर्क जैसी महंगी जगह पर रहने का खर्चा, जो उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा निगल जाता है.

किराया ही सबसे बड़ा खर्च

टेक एक्सपर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क में रेंट सबसे बड़ा खर्च है. उन्होंने बताया कि वो जिस अपार्टमेंट में रहते हैं, वहां हर महीने का किराया करीब 3,000 डॉलर (लगभग 2.5 लाख रुपये) है. इसके अलावा खाने-पीने, ट्रांसपोर्ट, इंटरनेट, बिजली और दूसरी जरूरी चीजों का खर्च भी अलग है.

उनके अनुसार, न्यूयॉर्क में बाहर खाना खाना या डिलीवरी मंगवाना भी बेहद महंगा पड़ता है. एक मिड-रेंज रेस्तरां में एक बार का खाना करीब 30-40 डॉलर (2500-3000 रुपये) में पड़ता है. अगर आप हफ्ते में 2-3 बार बाहर खाते हैं, तो महीने भर में इसका खर्च ही हजारों डॉलर हो जाता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kushal Lodha (@kushallodha548)

टेक्नोलॉजी की दुनिया की चमकदार लेकिन सच्ची तस्वीर

गूगल जैसे प्रतिष्ठित टेक कंपनी में काम करना बहुतों का सपना होता है. करोड़ों की सैलरी और ग्लोबल स्तर पर पहचान मिलती है. लेकिन इस वीडियो के जरिए टेक एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि उच्च जीवनशैली के शहरों में रहना उतना आसान नहीं होता, जितना भारत से देखने पर लगता है.

उनकी सैलरी भले ही करोड़ों में हो, लेकिन जब टैक्स, इंश्योरेंस, रेंट, ट्रैवल और दूसरी चीजों का खर्च निकलता है, तो अंत में बचत बहुत सीमित रह जाती है. ऐसे में भारत और अमेरिका की जीवनशैली में फर्क समझना बेहद जरूरी है. इस टेक एक्सपर्ट का वीडियो इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर लाखों बार देखा जा चुका है. बहुत से लोग इससे सहमत नजर आए और कई ने कहा कि इससे उन्हें विदेश जाकर नौकरी करने के फैसले पर दोबारा सोचने को मजबूर कर दिया.

यह भी पढ़ें: रशियन बहू घर ले आया बिहार का लड़का, देखने वालों का भी लग गया तांता

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई की कंपनी में खत्म हुई गैस, UP-बिहार के मजदूरों ने देसी जुगाड़ से बनाया खाना; देखें वीडियो
चेन्नई की कंपनी में खत्म हुई गैस, UP-बिहार के मजदूरों ने देसी जुगाड़ से बनाया खाना; देखें वीडियो
गुरुग्राम में रहने-खाने के लिए हर महीने 90,000 खर्च करती है ये लड़की, वीडियो शेयर कर गिना दिया एक-एक रुपया
गुरुग्राम में रहने-खाने के लिए हर महीने 90,000 खर्च करती है ये लड़की, वीडियो शेयर कर गिना दिया एक-एक रुपया
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बाल-बाल बची बच्ची; वीडियो वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बाल-बाल बची बच्ची; वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Lebanon War: हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
US Israel Iran War: '...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
'...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
अपने बेटे को हिंदी सिखाना चाहता था यह मुगल बादशाह, खुद बनवाई थी डिक्शनरी
अपने बेटे को हिंदी सिखाना चाहता था यह मुगल बादशाह, खुद बनवाई थी डिक्शनरी
Embed widget