एक्सप्लोरर

मेट्रो में युवकों के बीच हुई भंयकर लड़ाई, खूब चले लांत-घूसे और मुक्के, सीट पर बैठे यात्री जान बचाकर भागे, देखें VIDEO

Viral Video: अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी सबवे राइडर में इस हफ्ते कुछ युवकों के बीच भयंकर जंग छिड़ गई. लड़ाई की शुरुआत तब हुई, जब एक लड़के ने नींद में गलती से अपना सिर बगल में बैठे शख्स के कंधे पर रख दिया.

मेट्रो में बहसबाज़ी और लड़ाई- झगड़े के अब तक सैकड़ों वीडियो सामने आ चुके हैं. यात्रियों के बीच किसी न किसी बात को लेकर अक्सर आपसी बहस छिड़ जाती है. यह बहस कई बार इतनी ज्यादा आगे बढ़ जाती है कि बात हाथापाई तक उतर आती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें युवकों के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिल रही है. यह वीडियो विदेश से सामने आया है. 

दरअसल अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी सबवे राइडर में इस हफ्ते कुछ युवकों के बीच भयंकर जंग छिड़ गई. लड़ाई की शुरुआत तब हुई, जब एक लड़के ने नींद में गलती से अपना सिर बगल में बैठे शख्स के कंधे पर रख दिया. शख्स को लड़के की यह हरकत बिल्कुल रास नहीं आई. बस फिर क्या था, इस मुद्दे को लेकर दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई. बहस इतनी ज्यादा आगे बढ़ गई कि दोनों गाली गलौज पर उतर आए. हालांकि जब लड़के ने शख्स की मां को लेकर अपशब्द कहे तो उसे गुस्सा आ गया, जिसके बाद उसने लड़के के मुंह पर कोहनी से मारना शुरू कर दिया. कोहनी लगने की वजह से लड़का कुछ देर के लिए होश खो बैठा.

खूब चले लात-घूसे और मुक्के

इसके बाद सामने बैठे एक व्यक्ति का गुस्सा उसपर फूट पड़ा. वह तुरंत उठा और कोहनी से मारने वाले शख्स पर लात-घूसे चलाने लगा. दोनों के बीच छिड़ी गंभीर लड़ाई को देखकर आसपास बैठे यात्री भी डर गए और इधर-उधर भागने लगे. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बात किस तरह से शुरू हुई और कहां जाकर खत्म हुई. दोनों युवकों के बीच लात-घूसों के साथ-साथ जमकर मुक्के भी चले. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे दोनों एक दूसरे की जान लेकर ही रहेंगे. आसपास मौजूद यात्री इस भीषण लड़ाई को देखकर खौफजदा हो गए और स्टेशन आने पर तुरंत मेट्रो से उतर गए. मेट्रो में मौजूद एक यात्री ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

यूजर्स ने जाहिर की नाराजगी

ऐसा पहली बार नहीं है, जब मेट्रो में इस तरह का घमासान देखा गया हो. ऐसी लड़ाइयां अक्सर यात्रियों के बीच देखने को मिल जाती हैं. कई यूजर्स ने लड़के को कोहनी मारने वाले शख्स के प्रति गुस्सा जाहिर किया है और कहा है कि वह उसे प्यार से अपना सिर हटाने को बोल सकता था, लेकिन उसके मुंह पर कोहनी मारना गलत था.

ये भी पढ़ें: World's Richest People: ये हैं दुनिया के 10 सबसे ज्यादा अमीर लोग, एलन मस्क का नाम टॉप पर, यहां देखें पूरी लिस्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Roadways Bus Viral Video : 77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल
77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल
तगड़ा आशिक है... गर्लफ्रेंड के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया छपरी, पब्लिक ने देखा तमाशा
तगड़ा आशिक है... गर्लफ्रेंड के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया छपरी, पब्लिक ने देखा तमाशा
Worker Struggle Viral Video: पानी में डुबोकर बिस्किट खाता मजदूर, VIDEO देख भर आएंगी आंखें
पानी में डुबोकर बिस्किट खाता मजदूर, VIDEO देख भर आएंगी आंखें
Viral Video: झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट में पहुंचा 'दिल ना दिया' वाला धूम, उड़ा दिया गर्दा
झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट में पहुंचा 'दिल ना दिया' वाला धूम, उड़ा दिया गर्दा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget