एक्सप्लोरर

Watch: चलती ट्रेन से गिरी महिला के लिए फरिश्ता बनकर आया गार्ड, ऐसे बचा ली जान

Guard Saved Woman: चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर गिरी महिला की जान बचाने वाले होमगार्ड का नाम अल्ताफ शेख है. रेलवे पुलिस ने इस होमगार्ड को उनके इस काम के लिए सम्मानित करने का फैसला किया

Watch Video: मुंबई में चलती ट्रेन से गिरी एक महिला के लिए होम गार्ड का एक जवान फरिश्ता बनकर आया. होमगार्ड की वजह से महिला की जान बच गई. महिला चलती ट्रेन से उतरने की जल्दबाजी में ट्रेन से गिर गई. मुंबई रेलवे में तैनात एक होमगार्ड ने अपनी बेहतर सूझबूझ से प्लेटफॉर्म पर गिरी महिला यात्री की जान बचा ली. जैसे ही महिला ट्रेन से गिरी होमगार्ड के जवान ने भी प्लेटफॉर्म पर छलांग लगा दिया और तुरंत ही उसने महिला को ट्रेन से दूर खींच लिया. इस वजह से महिला ट्रेन से कटने से बाल-बाल बच गई. बताया जा रहा है कि ये घटना मुंबई के जोगेश्वरी स्टेशन की है.

ट्रेन से गिरी महिला के लिए फरिश्ता बनकर आया गार्ड

चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर गिरी महिला की जान बचाने वाले होमगार्ड के जवान का नाम अल्ताफ शेख बताया जा रहा है. रेलवे पुलिस ने अल्ताफ शेख नाम के इस होमगार्ड को उनके इस काम के लिए सम्मानित करने का फैसला किया है. मुंबई के पुलिस आयुक्त (रेलवे) कैसर खालिद ने कहा कि होमगार्ड को उसकी सतर्कता के लिए पुरस्कृत किया जा रहा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, होमगार्ड अल्ताफ शेख ने GRP मुंबई में काम करते हुए एक महिला यात्री की जान बचाई, जो 16/4/22 को जोगेश्वरी स्टेशन पर एक उपनगरीय ट्रेन में सवार होने के दौरान गिर गई थी. उन्हें उनके दिमाग, सतर्कता और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए पुरस्कृत किया जा रहा है.

गार्ड को सम्मानित करने का फैसला

वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैसे चलती ट्रेन में महिला प्लेटफॉर्म पर गिर जाती है और होमगार्ड की सतर्कता की वजह से उसकी जान बच जाती है. होमगार्ड ने गिरने के तुरंत बाद ही महिला को ट्रेन की चपेट में आने से पहले खींच लिया और वो प्लेफॉर्म और ट्रेन के बीच गैप में फंसने से बच गई. वीडियो में कम से कम दो अन्य यात्रियों को चलती ट्रेन से कूदते और प्लेटफॉर्म पर गिरते हुए देखा जा सकता है. वही जीआरपी ने यात्रियों से अनुरोध किया है वो चलती ट्रेन में उतरने या चढ़ने से बचें क्योंकि ये घातक हो सकता है.

ये भी पढ़ें:

Watch: बच्चे के साथ खेलता नजर आया भारी-भरकम जिराफ, मस्ती का वीडियो हुआ वायरल


Watch: टाइगर शार्क ने की गोताखोर के कैमरे को खाने की कोशिश, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्सीडेंट के बाद जापानी दुकानदार ने जीता भारतीय लड़की का दिल, वीडियो वायरल
एक्सीडेंट के बाद जापानी दुकानदार ने जीता भारतीय लड़की का दिल, वीडियो वायरल
ये है Monstor Swift Dzire, कार में लगा दिए ट्रैक्टर के पहिए; वीडियो वायरल
ये है Monstor Swift Dzire, कार में लगा दिए ट्रैक्टर के पहिए; वीडियो वायरल
यूट्यूबर को भारी पड़ा रील्स पर सोना चमकाना, चोर उड़ा ले गए 944 ग्राम सोना
यूट्यूबर को भारी पड़ा रील्स पर सोना चमकाना, चोर उड़ा ले गए 944 ग्राम सोना
चाव से खाते हैं फास्ट फूड तो यह वीडियो देख लें, किचन में मिली भारी गंदगी
चाव से खाते हैं फास्ट फूड तो यह वीडियो देख लें, किचन में मिली भारी गंदगी

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget