‘मेरा बेटा बिकाऊ है, मुझे बेचना है’, UP में संतान बेच रहे पिता की तस्वीर VIRAL, वजह चौंकाने वाली है!
UP News: यूपी में एक पिता अपने बेटे को बेचने के लिए तैयार है. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस तस्वीर को शेयर किया है.

उत्तर प्रदेश में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता अपने बेटे को बेचने के लिए तैयार है. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस तस्वीर को ट्विटर (X) पर शेयर किया है. देखते ही देखते ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है. हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर पिता को बेटे को बेचने का कदम क्यों उठाना पड़ा.
अखिलेश यादव ने भी किया ट्वीट
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट किया,'ये है बीजेपी का अमृतकाल जब एक पिता अपने पुत्र को बेचने के लिए गले में तख्ती लटकाकर बिलखने को मजबूर है. इससे पहले कि ये तस्वीर दुनिया भर में फैल जाए और प्रदेश के साथ-साथ देश की छवि संपूर्ण विश्व में धूमिल करे, कोई तो सरकार को जगाए.', इस पोस्टर के वायरल होने के बाद लोग पुलिस पर सवाल भी उठा रहे हैं. लोग इसपर जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
ये है भाजपा का अमृतकाल जब एक पिता अपने पुत्र को बेचने के लिए गले में तख़्ती लटकाकर बिलखने को मजबूर है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 27, 2023
इससे पहले कि ये तस्वीर दुनिया भर में फैल जाए और प्रदेश के साथ-साथ देश की छवि संपूर्ण विश्व में धूमिल करे, कोई तो सरकार को जगाए। pic.twitter.com/hZsKY3Hwa7
Source: IOCL























