एक्सप्लोरर

Watch: ट्रैक्टर पर कर रहा था खतरनाक स्टंट, टायर के नीचे आने से चली गई जान, देखें हादसे का खौफनाक VIDEO

Viral Video: सुखमनदीप सिंह शनिवार को फतेहगढ़ चूड़ियां के सरचुर गांव में एक मेले में ट्रैक्टर से करतब दिखा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.

Punjab Tractor Stunt Video: गुरदासपुर जिले में एक ग्रामीण खेल कार्यक्रम में ट्रैक्टर से करतब दिखाने के दौरान 29 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. इस घटना का दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी सख्त एक्शन लिया. मुख्यमंत्री ने उस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया, जिसमें ट्रैक्टर पर ऐसे ही खतरनाक प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की जान चली गई. स्टंट करते समय व्यक्ति की मौत के एक दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को राज्य में ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों से जुड़े स्टंट पर पूर्ण प्रतिबंध की घोषणा की. 

जानें कैसे हुआ हादसा

सुखमनदीप सिंह शनिवार को फतेहगढ़ चूड़ियां के सरचुर गांव में एक मेले में ट्रैक्टर से करतब दिखा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. सुखमनदीप करतब दिखाने के दौरान एक ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था जब ट्रैक्टर अपने पिछले टायरों पर खड़ा था और उसका इंजन घूम रहा था. इस दौरान सुखमनदीप का एक पैर कीचड़ में फंस गया और वह गिर पड़े और ट्रैक्टर की चपेट में आ गए. इस घटना का वहां मौजूद कुछ दर्शकों ने वीडियो बना लिया था और उसे ऑनलाइन शेयर किया. इस पर कुछ लोगों ने ऐसे खतरनाक स्टंट पर प्रतिबंध लगाने की मांग शुरू कर दी. ट्रैक्टर से करतब दिखाने का खेल पंजाब के ग्रामीण इलाकों में खेल आयोजनों में एक आम बात है. 

 

वीडियो वायरल होने के बाद लिया गया एक्शन

स्टंट करते समय व्यक्ति की मौत के एक दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को राज्य में ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों से जुड़े स्टंट पर पूर्ण प्रतिबंध की घोषणा की. सीएम गवंत मान ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, भविष्य में ऐसी किसी भी दुर्घटना से बचने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य में ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों से स्टंट करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रैक्टर को 'खेतों का राजा' कहा जाता है. इसे मौत का कारण नहीं बनाया जाना चाहिए. राज्य सरकार लोगों के बहुमूल्य जीवन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. प्रतिबंध का निर्णय जनहित में लिया गया है.

ये भी पढ़ें-

Video: नोएडा में कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने को लेकर जमकर बवाल, रिटायर्ड IAS ने महिला को जड़ दिया थप्पड़, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget