एक्सप्लोरर

Video: ट्रेन के इंजन पर चढ़ युवक ने पकड़ लिया हाईटेंशन तार, ब्लास्ट के साथ बन गया आग का गोला

Viral Video: यूपी के बहराइच में उस वक्त एक बड़ा हादसा देखने को मिला जब एक शख्स रेड सिग्नल पर खड़ी ट्रेन के इंजन पर चढ़कर हाईटेंशन तार को छू लेता है. जिसके बाद उसे आग के गोले में बदलते देखा जा रहा है.

Shocking Viral Video: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक बड़े हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसे देख हजारों लोगों का दिल दहल गया है. वीडियो में एक युवक को ट्रेन के इंजन के ऊपर चढ़कर पहले बवाल काटते फिर अचानक ही हाईटेंशन तार को छूते देखा जा रहा है. जिसके बाद एक तेज धमाके के बाद युवक को ट्रेन की छत पर से गिरते देखा जा रहा है. मिल रही जानकारी के अनुसार युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स ट्रेन के इंजन की छत पर खड़े देखा जा सकता है. जिस दौरान लोग उसे समझाते हुए ट्रेन के इंजन की छत से उतरने के लिए मनाते हुए आवाज देते नजर आ रहे हैं. जिसके बाद वह युवक आवेग में आकर ट्रेन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार को छू लेता है और देखते ही देखते वह आग के गोले में बदल जाता है. आग से झुलसने के कारण वह बूरी तरह से जल जाता है. जानकारी के अनुसार उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है.

मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस में बड़ा हादसा

सोशल मीडिया पर इस हादसे के डरावने मंजर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे शेयर करने के साथ जानकारी दी गई है कि यह घटना बहराइच से गोरखपुर जा रही मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस (लोकमान्य तिलक टर्मिनल) में हुई. बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब ट्रेन बहराइच के जरवल रोड रेलवे स्टेशन को क्रॉस करने के बाद आगे जाकर रेड सिग्नल पर खड़ी हो गई.

वीडियो देख सहमे यूजर्स

जानकारी के अनुसार ट्रेन से सफर कर रहा एक युवक तेजी से नीचे उतरकर ट्रेन के इंजन के ऊपर चढ़ गया. इस दौरान उसे ऐसा करते देख वहां मौजूद कई लोगों ने उसे ऐसा करने से रोका. वीडियो में लोगों को लगातार चिल्लाते हुए उस शख्स को ट्रेन के इंजन से नीचे उतरने के लिए आवाज लगाते देखा जा सकता है. फिलहाल गंभीर रूप से जल चुके युवक को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है. वहीं सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को देख हर कोई सहमा हुआ नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ेंः शिकार के पीछे भागता रहा रफ्तार का बादशाह टाइगर... फिर भी कुछ हाथ नहीं लगा! देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: पूल किनारे कपल ने लगाया रोमांस का तड़का, Rain Dance ने लूटा इंटरनेट- वीडियो वायरल
पूल किनारे कपल ने लगाया रोमांस का तड़का, Rain Dance ने लूटा इंटरनेट- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
Video: 'भौंकने से घर नहीं चलता मित्तर' दुकान पर ग्राहकों को सामान देता दिखा कु्त्ता- वीडियो वायरल
'भौंकने से घर नहीं चलता मित्तर' दुकान पर ग्राहकों को सामान देता दिखा कु्त्ता- वीडियो वायरल
Video: बेटी ने अपने परिवार को कराया गूगल ऑफिस टूर, गर्व से भावुक हुए मां-बाप- वीडियो वायरल
बेटी ने अपने परिवार को कराया गूगल ऑफिस टूर, गर्व से भावुक हुए मां-बाप- वीडियो वायरल

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget