एक्सप्लोरर

यह थोड़ा ज्यादा हो गया! शख्स ने अपने कुत्ते के लिए खरीदा 14 लाख रुपये का बर्तन, यूजर्स हैरान

Viral Video: वीडियो में शख्स अपने कुत्ते के लिए एक लग्जरी पेट शॉप से खाने के बर्तन लेने जाता है और वहां से 14 लाख रुपये खर्च करने के बाद उसे दो कटोरे मिले हैं, जिसमें उसका कुत्ता खाना खाएगा.

Trending Video: दुनिया भी अजीब है. यहां कोई सोने के बर्तनों में खाना खा रहा है तो किसी को एक वक्त की रोटी भी मुश्किल से नसीब हो  रही है. ऐसे में कोई ज्यादा की चाह रखता है तो कोई दो रोटी की तमन्ना पूरी होने पर ही खुश हो जाता है. लेकिन कैसा हो जब आपको पता लगे कि एक शख्स है जो अपने कुत्ते को 14 लाख रुपये के बर्तन में खाना खिलाता है. जी हां, आपने ठीक पढ़ा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शख्स अपने कुत्ते के लिए एक लग्जरी पेट शॉप से खाने के बर्तन लेने गया है और वहां से 14 लाख रुपये खर्च करने के बाद उसे दो कटोरे मिले हैं जिसमें उसका कुत्ता खाना खाएगा.

शख्स ने अपने कुत्ते के लिए खरीदा 14 लाख का कटोरा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने पालतू डॉगी के लिए 14 लाख रुपये खर्च करके सिर्फ एक बर्तन खरीद रहा है. जी हां, शख्स का नाम अजय ठाकोर है और ये जनाब डॉक्टर मल्टीमीडिया के सीईओ हैं. सोशल मीडिया पर दुनिया इन्हें ऐस रॉजर्स के नाम से जानती है. वीडियो में अजय एक लग्जरी शॉप से शाही सूटकेस खरीदते दिखाई दे रहे हैं जिसकी कीमत 14 लाख रुपये है. इस सूटकेस में केवल दो बाउल हैं जिनकी कीमत 14 लाख रुपये है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ace (@acerogersceo)

क्या खासियत है इसमें?

आपको बता दें कि सूटकेस लग्जरी ब्रांड लुई वुइटन का है और कंपनी इसे बोन ट्रंक कहती है. इस सूटकेस का आकार भी हड्डी की तरह डिजाइन किया गया है. इस ट्रंक में कुत्ते के लिए बैठने के लिए अलग से जगह बनाई हुई है और खाने के लिए इसमें दो चमचमाते बाउल भी हैं. इसकी एक और खासियत ये है कि यह सूटकेस हाई क्वालिटी मटीरियल से बना है और इसे कस्टमाइज भी कराया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: लड़की ने चलती ट्रेन की छत पर डांस कर किया हैरान, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

जिसके लिए खरीदा उसे परवाह भी नहीं होगी, बोले यूजर्स

वीडियो को acerogersceo नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 5.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं 74 हजार से ज्यादा बार लाइक किया गया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....पैसे से हर एक चीजी खरीदी जा सकती है, लेकिन क्लास नहीं. एक और यूजर ने लिखा...मैंने अपने जीवन में बहुत सारी बेवकूफी देखी है, लेकिन ये थोड़ा ज्यादा थी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....जिसके लिए तुम ये खरीद रहे हो उसे 14 लाख से कोई मतलब नहीं है.

यह भी पढ़ें: डिवाइडर से टकराकर 'देसी सुपरमैन' बना स्कूटी सवार, बोलेरो के बोनट पर ऐसे की लैंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monkey Viral Video: क्या हुआ जब बच्चों के खेलने वाली फिसलपट्टी पर बंदर आ गया? चौंक गए सब
क्या हुआ जब बच्चों के खेलने वाली फिसलपट्टी पर बंदर आ गया? चौंक गए सब
Father's Love: पैसे नहीं थे, बाल्टी पर पेस्ट्री सजाकर मनाया बेटे का जन्मदिन
पैसे नहीं थे, बाल्टी पर पेस्ट्री सजाकर मनाया बेटे का जन्मदिन
Dog Stuck in Wall: दीवार के छेद में फंस गया कुत्ता, लोगों ने बचाई जान; वीडियो वायरल
दीवार के छेद में फंस गया कुत्ता, लोगों ने बचाई जान; वीडियो वायरल
Teacher Viral Video: Chemistry की क्लास बनी डांस फ्लोर, Periodic Table पढ़ते झूमे छात्र
Video: Chemistry की क्लास बनी डांस फ्लोर, Periodic Table पर झूमे छात्र

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget