एक्सप्लोरर

Viral Video: पहले प्रयास में असफल होने पर तेंदुए ने नहीं मानी हार, जोरदार छलांग लगाकर बंदर को बनाया शिकार

Viral Video: सोशल मीडिया पर सामने आए एक तेंदुए के वीडियो में उसे जंगल के अंदर बंदरों का शिकार करने की कोशिश करते देखा जा सकता है. इस दौरान वह असफल होने के बाद दूसरी कोशिश में बंदर का शिकार कर लेता है.

Leopard Viral Video: जंगल में कई तरह के खूंखार जीव पाए जाते हैं, जो अपना पेट भरने के लिए अक्सर शिकार की फिराक में नजर आते हैं. ऐसे जानवर घात लगाकर दूसरे जानवरों का शिकार करते हैं. ताकतवर होने के बाद भी कई बार उन्हें अपने शिकार के दौरान खाली हाथ ही रहना पड़ता है. ऐसे में उनकी कोशिश होती है कि एक ही बार में की गई कोशिश में वह शिकार में सफल हो जाएं.

फिलहाल जंगलों के अंदर जीवन काफी मुश्किल होता है, जहां मांसाहारी जानवरों को जिंदा रहने के लिए दूसरे जानवरों का शिकार करते देखा जाता है. वहीं कमजोर जानवर अपनी जान बचाने की पूरी जद्दोजहद में लगे रहते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें एक तेंदुआ बंदरों का शिकार करने की कोशिश में लगा नजर आ रहा है.

तेंदुए ने किया बंदर का शिकार

वायरल हो रही इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. जिसे देख यूजर्स काफी ज्यादा हैरत में पड़ गए हैं. दरअसल वीडियो में एक पेड़ की ऊंची डाल पर कुछ बंदर बैठे नजर आ रहे हैं. जिनके पास एक तेंदुआ पहुंच जाता है. जो छलांग लगा कर उन्हें पकड़ने की कोशिश करता है लेकिन स्लिप होकर नीचे गिर जाता है.

यूजर्स को सीख दे रहा वीडियो

अपने पहले प्रयास में सफल नहीं होने के बाद वह हार नहीं मानता है और फिर एक कोशिश करने के लिए दूसरे पेड़ पर चढ़ कर वहां से जोरदार छलांग लगा कर एक बंदर को अपने शिकंजे में ले लेता है. वीडियो को ट्विटर पर नरेंद्र सिंह नाम के यूजर ने पोस्ट किया है. जिसे कैप्शन देते हुए लिखा है 'कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती'. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर हो रही है. वहीं यह वीडियो यूजर्स को जीवन में असफलता मिलने पर हार मानने के बजाए उससे लड़ने के लिए प्रेरित करती नजर आ रही है.

यह भी पढ़ेंः इस दीवार पर पेशाब करना पड़ेगा भारी, बाउंस होकर खुद पर ही आएंगी छींटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खूंखार शार्कों के बीच प्रेमी ने किया प्रपोज, वायरल हुआ कपल
खूंखार शार्कों के बीच प्रेमी ने किया प्रपोज, वायरल हुआ कपल
Lamborghini गाने पर हसीना के डांस ने लूटी महफिल, दीवाना कर देगा वीडियो
Lamborghini गाने पर हसीना के डांस ने लूटी महफिल, दीवाना कर देगा वीडियो
रानू मंडल ने अपने फैंस के साथ किया डांस- वीडियो वायरल
रानू मंडल ने अपने फैंस के साथ किया डांस- वीडियो वायरल
पोते को दूर जाता देख भर आई दादा जी की आंखें, वीडियो हुआ वायरल
पोते को दूर जाता देख भर आई दादा जी की आंखें, वीडियो हुआ वायरल

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का सच क्या? शरीर पर चोटें, धोती पर खून
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का सच क्या? शरीर पर चोटें, धोती पर खून
रोहित-विराट मिलकर तोड़ेंगे 6 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में टूटेगा सचिन का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
रोहित-विराट मिलकर तोड़ेंगे 6 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में टूटेगा सचिन का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर सचिन त्यागी से की थी शादी
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर से की थी शादी
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
Lamborghini गाने पर हसीना के डांस ने लूटी महफिल, दीवाना कर देगा वीडियो
Lamborghini गाने पर हसीना के डांस ने लूटी महफिल, दीवाना कर देगा वीडियो
कैसे होती है कीवी की खेती, इसके लिए कौन सी मिट्टी की जरूरत?
कैसे होती है कीवी की खेती, इसके लिए कौन सी मिट्टी की जरूरत?
Embed widget