एक्सप्लोरर

प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद Kulhad Pizza के सहज ने किया सुसाइड? इंटरनेट पर हो रहीं बातें, जानें क्या है सच्चाई?

सहज के सुसाइड को लेकर कुछ लोगों ने यूट्यूब पर वीडियोज़ बनाए हैं. कई वीडियोज़ में यह दावा किया जा रहा है कि प्राइवेट वीडियो लीक विवाद के चलते सहज ने सुसाइड कर लिया है.

Kulhad Pizza Couple: कुल्हड़ पिज्जा कपल इन दिनों अपने प्राइवेट वीडियो लीक के चलते सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है. सोशल मीडिया पर प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद लोग लगातार सहज अरोड़ा (Sehaj Arora) और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर को ट्रोल कर रहे हैं. जबकि सहज इंस्टाग्राम पर हाल ही में शेयर किए गए एक वीडियो में यह बात कह चुके हैं कि ये प्राइवेट वीडियो साजिश के तहत AI से बनाई गई है. कुल्हड़ पिज्जा कपल जब से सुर्खियों में आया है, तब से ही इनको लेकर कोई न कोई बात इंटरनेट पर फैल रही है. अब सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि कुल्हड़ पिज्जा के मालिक सहज अरोड़ा ने सुसाइड कर लिया है.

सहज के सुसाइड को लेकर कुछ लोगों ने यूट्यूब पर वीडियोज़ बनाए हैं. कई वीडियोज़ में यह दावा किया जा रहा है कि प्राइवेट वीडियो लीक विवाद के चलते सहज ने सुसाइड कर लिया है. इस तरह की बात सामने आने पर सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. जब सहज ने अपनी सुसाइड की वीडियोज़ को सर्कुलेट होते देखा, तो उन्होंने इन वीडियोज़ को फेक करार देने के लिए फेसबुक का सहारा लिया. सहज ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर करके इस अफवाह पर विराम लगा दिया है कि उन्होंने सुसाइड कर लिया है. 

सहज ने की अपील 

उन्होंने 30 सितंबर को फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा. इस पोस्ट में उन्होंने कहा, 'फेक न्यूज़. बहुत कॉल आ रहे हैं 2 दिन से, प्लीज ये करना बंद करें.' उन्होंने आगे लिखा, 'मीडिया से अपील है कि वे पुराने इंटरव्यू को एडिट करके बिल्कुल न चलाएं.' सहज ने जनता से भी अपील की और कहा, 'प्रिय जनता, किसी भी तरह के इंटरव्यू पर भरोसा बिल्कुल न करें.' सहज ने फेसबुक पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने यूट्यूब पर बनाए गए उनके तमाम सुसाइड के दावे वाले वीडियो को दिखाया है. उन्होंने इन वीडियोज़ पर भरोसा न करने की अपील लोगों से की है. 

'कुल्हड़ पिज्जा' ने बनाया इंटरनेट सेंसेशन

बता दें कि ये कपल कुल्हड़ पिज्जा नाम से एक फूड बिजनेस करता है. इस कपल के सोशल मीडिया पर वायरल होने की सबसे बड़ी वजह 'कुल्हड़ में पिज्जा' बेचने का इनोवेटिव आइडिया है. बड़ी संख्या में लोग कुल्हड़ पिज्जा खाने के लिए इनकी दुकान पर जुटते हैं. अपने इस यूनिक आइडिया की वजह से यह कपल अब इंटरनेट सेंसेशन बन चुका है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: बाढ़ से बेहाल New York में डॉग को 'मॉर्निंग वॉक' पर लेकर निकल गया शख्स, पानी डूबता नजर आया कुत्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Overloaded E-Rickshaw Accident: बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Building Collapse Viral Video: वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
Dubai Pani Puri Price: दुबई की महंगी पानी पूरी देख दुखी हुई रूसी इन्फ्लुएंसर, बोली- Mumbai is the Best
दुबई की महंगी पानी पूरी देख दुखी हुई रूसी इन्फ्लुएंसर, बोली- Mumbai is the Best

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget