एक्सप्लोरर

इजरायली एयरस्ट्राइक से मौत का डर! पहचान के लिए हाथों पर नाम लिखवा रहे फलस्तीनी बच्चे! देखें दिल पिघलाने वाला VIDEO

Israel Hamas War: इजरायल लगातार गाजा पट्टी पर बम गिरा रहा है, ताकि हमास को जड़ से खत्म किया जा सके. लेकिन इसकी वजह से मासूम फलस्तीनी लोग भी मारे जा रहे हैं.

Israel Palestine War: इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग ने गाजा में रहने वाले फलस्तीनियों के लिए मुसीबत बढ़ा दी है. हमास को खत्म करने के लिए गाजा पर लगातार इजरायल एयरस्ट्राइक कर रहा है. इस बीच गाजा से कुछ ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जो आपका दिल पिघलाकर रख देंगे. दरअसल, गाजा में कुछ फलस्तीनी बच्चों को अपनी बांहों पर अपना नाम लिखते हुए देखा गया है. वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं, अगर उनकी मौत हो जाए, तो लोग उनका शव देखकर उनका नाम जान सकें. 

दिल पिघला देने वाले इस वीडियो में बड़े बच्चों को छोटे बच्चों की बांहों पर नाम लिखते हुए देखा जा रहा है. कुछ छोटे बच्चे ये भी कर रहे हैं कि उन्हें यकीन है कि उनकी मौत नहीं होगी, लेकिन भी फिर वह अपने साथ होने वाले सबसे बुरे दौर के लिए खुद को मजबूत कर रहे हैं. ये वीडियो 32 सेकंड का है. इसे अभी तक 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है. इस वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है. लोगों ने इस वीडियो फलस्तीन के झंडे के साथ आगे भी खूब शेयर किया है. 

गाजा में अमानवीय और क्रूर व्यवहार हो रहा

वीडियो को डॉ उमर सुलेमान ने शेयर किया है, जो अमेरिका के डलास शहर में एक इमाम और यूनिवर्सिटी प्रोफेसर हैं. उनका कहना है कि गाजा में जो कुछ भी हो रहा है, वो अमानवीय और क्रूर है. उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'मैं अपनी छोटी बेटी को किताब रंगते हुए देख रहा था. फिर मैंने गाजा में इन बच्चों को अपने हाथों पर अपना नाम लिखते हुए देखा, क्योंकि इन्हें डर है कि अगली इजरायली एयरस्ट्राइक में इनकी मौत हो सकती है. मैं ये देखकर रोने लगा. ये क्रूर और अमानवीय है.'

7 अक्टूबर से चल रही इजरायल-हमास के बीच जंग

दरअसल, गाजा में मौजूद फलस्तीन समर्थक हमास ने इजरायल के ऊपर रॉकेट्स से हमला बोला. गाजा की सीमाओं को तोड़कर हमास के लड़ाके इजरायल में भी घुस गए. उन्होंने इजरायल में अब तक 1400 लोगों की हत्या की है. इसके जबाव में ही इजरायल की तरफ से गाजा पट्टी पर लगातार बमबारी की जा रही है. दुनियाभर में लोग अपील कर रहे हैं कि इजरायल को अब बमबारी रोक देनी चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से मासूम फलस्तीनी मारे जा रहे हैं. 7 अक्टूबर से इजरायल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो के वायरल कपल ने फिर की घिनौनी हरकत, गर्लफ्रेंड के मुंह में पहले भरा दूध, फिर चम्मच से निकाल पीने लगा ब्वॉयफ्रेंड- VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monkey Viral Video: क्या हुआ जब बच्चों के खेलने वाली फिसलपट्टी पर बंदर आ गया? चौंक गए सब
क्या हुआ जब बच्चों के खेलने वाली फिसलपट्टी पर बंदर आ गया? चौंक गए सब
Father's Love: पैसे नहीं थे, बाल्टी पर पेस्ट्री सजाकर मनाया बेटे का जन्मदिन
पैसे नहीं थे, बाल्टी पर पेस्ट्री सजाकर मनाया बेटे का जन्मदिन
Dog Stuck in Wall: दीवार के छेद में फंस गया कुत्ता, लोगों ने बचाई जान; वीडियो वायरल
दीवार के छेद में फंस गया कुत्ता, लोगों ने बचाई जान; वीडियो वायरल
Teacher Viral Video: Chemistry की क्लास बनी डांस फ्लोर, Periodic Table पढ़ते झूमे छात्र
Video: Chemistry की क्लास बनी डांस फ्लोर, Periodic Table पर झूमे छात्र

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget