एक्सप्लोरर

क्या आपने कभी खाया है 'आइसक्रीम डोसा'? इंटरनेट पर वायरल इस Video ने मचाया तहलका, यहां देखें

Ice Cream Dosa: डोसा एक पॉपुलर स्ट्रीट फूड है, जिसे आमतौर पर ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं. मगर अब इसके साथ भी एक ऐसा एक्सपेरिमेंट किया गया है, जो आपको चौंका देगा.

Ice Cream Dosa: खाने के शौकीन लोग अलग-अलग फूड आइटम्स के साथ कई सारे एक्सपेरिमेंट्स करते हैं. आपने गुलाब जामुन के पकोड़े, मैगी आइसक्रीम रोल, मोमोज़ आइसक्रीम रोल, हरी मिर्च का हलवा न जाने कितने ही ऐसे अजीबोगरीब कॉम्बिनेशन वाले फूड आइटम्स के नाम सुने होंगे और शायद खाया भी होगा. कई युवाओं में साउथ इंडियन फूड का भी काफी क्रेज देखने को मिलता है. इडली सांभर हो या प्याज रावा डोसा, मासाला वडा हो या डोसा, इन सभी साउथ इंडियन खानों को लोग चाव से खाते हैं. डोसा एक पॉपुलर स्ट्रीट फूड है, जिसे आमतौर पर ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं. मगर अब इसके साथ भी एक ऐसा एक्सपेरिमेंट किया गया है, जो आपको चौंका देगा.  

क्या आपने कभी डोसा और आइसक्रीम को साथ खाने के बारे में सोचा है? शायद नहीं सोचा होगा, क्योंकि दोनों के टेस्ट में जमीन-आसमान का अंतर है. और भला कोई कैसे दोनों के टेस्ट को मर्ज कर सकता है. हालांकि भारत में ऐसे अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन करने वालों की कमी नहीं है. हर राज्य और हर शहर में खाने का कोई न कोई वियर्ड कॉम्बिनेशन देखने को मिल ही जाता है, जैसे अब आइसक्रीम और डोसा का देखने को मिल रहा है.     

वीडियो पर मिल रहे तरह-तरह के 'रिएक्शन्स'

दरअसल एक ट्विटर यूजर ने आइसक्रीम डोसा बनाने का एक वीडियो शेयर किया है. हां आप सही सुन रहे हैं. एक स्ट्रीट वेंडर ने आइसक्रीम और डोसे को मिलाकर 'आइसक्रीम डोसा' तैयार किया है. डोसा, जिसका स्वाद नमकीन होता है, अब इसे आइसक्रीम के टेस्ट के साथ मिलाकर बेचा जाने लगा है. इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि "ये बनाने वाले को जेल में डाल दो". जबकि दूसरे यूजर ने कहा कि "इस शख्स को जेल में डालों..वरना ये वायरस पूरे भारत में फैल जाएगा".

कुछ यूजर्स ने की तारीफ

इस वीडियो को @byomkeshbakshy नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. अब तक 7 लाख लोग इस वीडियो को देख चुके हैं. कुछ यूजर इस फूड कॉम्बिनेशन की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ लोगों में इसको लेकर नाराजगी भी देखने को मिली. ये आइसक्रीम डोसा स्पॉट गुजरात का बताया जा रहा है. 'आइसक्रीम डोसा' भी अब वियर्ड फूड कॉम्बिनेशन की लिस्ट में शामिल हो गया है. अब देखना यह होगा कि आगे और कौन-कौन से अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन्स देखने को मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: Ginger Health Benefits: ताजा अदरक VS सूखा अदरक, कौन सा सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget