एक्सप्लोरर

Video: बीमार मरीज के पेट में मारी कोहनी, हॉस्पिटल स्टाफ का डराने वाला वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: मामला है हरियाणा के हिसार का, जहां एक मरीज को हॉस्पिटल का स्टाफ बुरी तरह से अपनी कोहनी से मारता दिखाई दे रहा है. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है पूरी खबर.

Trending Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां ना किसी के अच्छे कर्म छिपे रह सकते हैं और ना ही कुकर्म. सोशल मीडिया सभी की हकीकत सामने लेकर आ ही जाता है. ऐसे में अगर भगवान का रूप माने जाने वाले डॉक्टर या हॉस्पिटल स्टाफ के कुकर्म आप देख लें तो हैरानी होना तो स्वाभाविक है. जी हां, रक्षक कहे जाने वाले डॉक्टर अगर खुद ही भक्षक बन जाएं तो मरीज कहां जाएगा. मामला है हरियाणा के हिसार का, जहां एक मरीज को हॉस्पिटल का स्टाफ बुरी तरह से अपनी कोहनी से मारता दिखाई दे रहा है. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है पूरी खबर.

सीने में बुरी तरह मारी कोहनी

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे हिसार के एक अस्पताल में एक हॉस्पिटल स्टाफ मरीज को बुरी तरह से सीने में कोहनी मारता दिखाई दे रहा है. वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि कैसे हॉस्पिटल का एक स्टाफ जब मरीज को चेक करने आता है तो वो पहले तो अपने आस पास देखता है, इसके बाद बेड पर लगे पर्दे को लगाकर मरीज के सीने में जोरदार कोहनी मारता है. मामला हिसार के सपरा अस्पताल का है जहां पीड़ित मरीज अपने लीवर का इलाज कराने पहुंचा था. इतना ही नहीं, मरीज को नर्सिंग स्टाफ की तरफ से जान से मारने की धमकी भी दी गई. पीड़ित मरीज कैथल निवासी है, जिसके बेटे दर्शन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने डॉक्टर, नर्स, सुरक्षाकर्मी और सिरसा निवासी नवीन कुमार और चुरू निवासी सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. बदले में अस्पताल ने भी कार्यवाही करते हुए स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है.

देखें वीडियो

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को @ashokdanoda नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक करीब 3 लाख 90 हजार बार देखा जा चुका है, तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स भी वीडियो को लेकर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ये जरूर फर्जी डिग्री वाले डॉक्टर साहब हैं. एक और यूजर ने लिखा...अनजाने में किए गए पाप की माफी है, लेकिन जानबूझकर पाप करना ये तो माफी के लायक नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....इस बेहूदा अस्पताल के इस बेहूदा कर्मचारी पर भी इसी तरह वार किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: देसी स्टाइल में गजगामिनी वॉक, हीरा मंडी की अदिति राव हैदरी को याद करने लगे लोग

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
मंदिर है डांस फ्लोर नहीं, लाइन में खड़ी लड़की बनाने लगी रील, पुलिस ने तुरंत सिखाया सबक- वीडियो वायरल
मंदिर है डांस फ्लोर नहीं, लाइन में खड़ी लड़की बनाने लगी रील, पुलिस ने तुरंत सिखाया सबक
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
Viral Video: ट्रेन के एसी कोच से चुरा रहे थे चादर और कवर, पकड़े जाने पर बनाने लगे बहाने- वीडियो वायरल
ट्रेन के एसी कोच से चुरा रहे थे चादर और कवर, पकड़े जाने पर बनाने लगे बहाने- वीडियो वायरल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
Embed widget