एक्सप्लोरर

हजार रुपये दो और निकलो! गुरुग्राम पुलिस ने विदेशी पर्यटकों से ऑन कैमरा ली रिश्वत, वीडियो वायरल होते ही निकल गई हेकड़ी

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ . गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत बयान जारी कर कहा कि उनकी “जीरो टॉलरेंस” यानी बिल्कुल बर्दाश्त न करने वाली नीति है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं .

गुरुग्राम से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया है . यहां ट्रैफिक पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है . पुलिस हमेशा लोगों को नियम तोड़ने पर जुर्माना भरवाती है लेकिन इस बार मामला उल्टा हो गया . एक विदेशी शख्स ने पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया और दावा किया कि उनसे जुर्माना नहीं बल्कि रिश्वत ली गई है . जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ . गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत बयान जारी कर कहा कि उनकी “जीरो टॉलरेंस” यानी बिल्कुल बर्दाश्त न करने वाली नीति है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं .

विदेशी शख्स से पुलिस ने ऑनकैमरा ली रिश्वत

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि जापान से आए एक पर्यटक को तीन पुलिसवालों ने सड़क पर रोक लिया . वजह थी कि बाइक चला रही महिला ने तो हेलमेट पहन रखा था लेकिन उसके पीछे बैठे काइटो नाम के युवक ने हेलमेट नहीं पहना था . ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने की बात कहते हुए महिला से पहचान पत्र और 1000 रुपये नकद मांगे . पुलिसकर्मियों ने कहा कि अगर वे पैसे नहीं देंगे तो उन्हें अदालत जाना पड़ेगा . मजबूरी में पर्यटकों ने 500-500 रुपये के दो नोट देकर कुल 1000 रुपये पुलिसवालों को थमा दिए . इसके बाद चालान की रसीद मांगने पर पुलिस वाले ने हाथ के इशारे से कहा कि आप अब जा सकते हैं. दो बार रसीद के बारे में पूछने पर भी पुलिस वाले ने कोई जवाब नहीं दिया और उन्हें जाने को कह दिया.

शख्स ने कैमरे में कैद कर अपलोड कर दिया वीडियो

वीडियो में एक और दिलचस्प बात सामने आई . काइटो पुलिसवालों से बहस करते हुए कहता है कि आसपास कई लोग बिना हेलमेट के बाइक चला रहे हैं लेकिन उन्हें रोका ही नहीं जा रहा . सवाल यह था कि आखिर सिर्फ उन्हीं को क्यों पकड़ा गया . पूरी बातचीत को काइटो ने कैमरे में रिकॉर्ड किया और इंस्टाग्राम पर डाल दिया . कैप्शन में उसने लिखा, “हेलमेट न पहनने पर 1000 रुपये का जुर्माना .”

पुलिस बोली, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी ने खुद मामले की जांच की और कहा कि जनता की सेवा में ईमानदारी ही सबसे बड़ा नियम है . विभाग ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी तरह की रिश्वतखोरी कतई बर्दाश्त नहीं होगी . साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई कि अगर कभी कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी रिश्वत मांगता है या गलत व्यवहार करता है तो उसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दी जाए .

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

यूजर्स ने पूछ डाले तीखे सवाल

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ वैसे ही सोशल मीडिया पर लोग पुलिस को घेरने लगे . कई लोगों ने कहा कि यह जुर्माना नहीं बल्कि सीधी-सीधी रिश्वत है . लोगों ने सवाल किया कि क्या नियम सबके लिए अलग-अलग हैं . इसी बीच गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर पर बयान जारी कर कहा कि विभाग भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी तरह सख्त है . उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहे तीनों ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित कर दिया गया है . वीडियो को @Deadlykalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा... बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pet Dog Lift Viral Video: तुम्हारी बीवी से तो बेहतर ही हूं... डोगेश भाई को लेकर सोसायटी में हुआ बवाल, मोहतरमा का जवाब वायरल
तुम्हारी बीवी से तो बेहतर ही हूं... डोगेश भाई को लेकर सोसायटी में हुआ बवाल, मोहतरमा का जवाब वायरल
Train Zero Civic Sense Viral Video : केला खाया और छिलका ट्रेन के नीचे फेंका, मिल गए जीरो सिविक सेंस वाले अंकल
केला खाया और छिलका ट्रेन के नीचे फेंका, मिल गए जीरो सिविक सेंस वाले अंकल
Society Lift Fight Viral Video : लिफ्ट में चले दे दनादन घूंसे, वीडियो देख यूजर्स बोले- इन्हें WWE में भेजो
लिफ्ट में चले दे दनादन घूंसे, वीडियो देख यूजर्स बोले- इन्हें WWE में भेजो
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget