एक्सप्लोरर

गोट ही कहते हैं, हमसे बदमाशी नहीं मित्तर...बकरी की ये हरकत देख हैरान है पूरा इंटरनेट, वायरल हो रहा वीडियो

आमतौर पर बकरियों को लेकर हम यही सोचते हैं कि वो भोली-भाली होती हैं, घास चरती हैं और जब कहीं बांध दो तो बस बैठी रहती हैं. लेकिन इस वायरल वीडियो की बकरी ने इस सोच को पूरी तरह बदल डाला.

Trending Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कुछ भी वायरल हो सकता है.  इंसान का टैलेंट हो या जानवर की हरकत. लेकिन जब कोई जानवर इंसानों से भी ज्यादा चालाकी दिखा दे, तो नजारा देखने लायक हो जाता है. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है जिसमें एक बकरी ने ऐसा दिमाग लगाया कि इंसानों को भी सोच में डाल दिया. आमतौर पर बकरियों को लेकर हम यही सोचते हैं कि वो भोली-भाली होती हैं, घास चरती हैं और जब कहीं बांध दो तो बस बैठी रहती हैं. लेकिन इस वायरल वीडियो की बकरी ने इस सोच को पूरी तरह बदल डाला. वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

बकरी ने दिखाया समझदारी का नमूना

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक काले रंग की बकरी एक खूंटे से बंधी हुई है. रस्सी से बंधी ये बकरी पहले शांत बैठी रहती है, लेकिन फिर ऐसा कुछ करती है जो शायद ही किसी ने सोचा होगा. वह अपने ही मुंह से रस्सी को पकड़ती है, उसे धीरे-धीरे खींचकर खूंटे से बाहर निकाल देती है और खुद को आजाद कर लेती है. न कोई इंसान, न कोई औजार बस अपनी समझदारी और मुंह की ताकत से बकरी ने जो किया, वो देख कर लोग कह रहे हैं, “ये तो बकरी नहीं, मास्टरमाइंड है!”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝗛𝘂𝗺𝗼𝘂𝗿𝘀𝗵𝘂𝘆𝗮𝗮𝗿 (@humourshubb)

मुंह से खोली रस्सी और खूंटे से हो गई आजाद

वीडियो में बकरी की चालाकी इतनी साफ दिखाई देती है कि किसी को भी भरोसा नहीं होता कि जानवर ऐसा कर सकता है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि बकरी ने रस्सी का ढीला सिरा खुद ही तलाशा, उसे दांतों से पकड़ा और सलीके से खूंटे से बाहर निकाल फेंका जैसे उसे सब कुछ पता हो कि किस तरह आजाद होना है.

यह भी पढ़ें: केदारनाथ में कपल ने की ये गंदी हरकत, कैमरे में कैद हुआ सरेआम लिपलॉक का वीडियो

यूजर्स ले रहे मजे

इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा है “बकरी निकली इंजीनियर,” तो कोई लिख रहा है “अब समझ आया G.O.A.T. क्यों कहते हैं.” एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया, “इससे होशियार तो हमारे मोहल्ले के लोग भी नहीं हैं.” बकरी के इस कारनामे ने साबित कर दिया कि समझदारी सिर्फ इंसानों की खासियत नहीं होती. कभी-कभी जानवर भी ऐसा काम कर जाते हैं जो इंसानों को भी पीछे छोड़ दे. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को हंसी भी दी, हैरानी भी और साथ ही यह याद भी दिला दी कि हर जीव के पास एक दिमाग होता है. बस वो कब और कैसे इस्तेमाल हो, ये देखना दिलचस्प होता है.

यह भी पढ़ें: भाई खिड़की खोल लेते...एयर इंडिया की फ्लाइट में खराब हुआ एसी तो ऐसे-ऐसे कमेंट करने लगे यूजर्स, वीडियो देख आ जाएगा पसीना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget