एक्सप्लोरर

'तो बीवी भाग जाएगी...' इंटरव्यू के दौरान मजाकिया हुए गौतम अडानी, खूब वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: अरबपति गौतम अडानी ने हाल ही में समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ एक इंटरव्यू में वर्क-लाइफ बैलेंस पर अपने विचार शेयर किए. अडानी ने एक निजी राय साझा करते हुए बहुत कुछ कहा.

Trending Video: गौतम अडानी देश के बड़े उद्योगपति हैं. आए दिन लोगों के बीच वह चर्चा का विषय बने रहते हैं. लेकिन इस बार गौतम अडानी के चर्चा में आने की वजह दूसरी है. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल है, जिसमें वो वर्क लाइफ और पर्सनल लाइफ के बीच में सामंजस्य बैठाने की बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि वाइफ छोड़कर भाग जाएगी तो पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा. क्या है पूरा मामला और किसे दी गौतम अडानी ने सलाह, आइए बताते हैं.

वरना बीवी भाग जाएगी, किसे बोले अडानी

अरबपति गौतम अडानी ने हाल ही में समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ एक इंटरव्यू में वर्क-लाइफ बैलेंस पर अपने विचार शेयर किए. अडानी ने एक निजी राय साझा करते हुए कहा, "अगर आप जो करते हैं उसका आनंद लेते हैं, तो आपके पास वर्क-लाइफ बैलेंस है. आपका वर्क-लाइफ बैलेंस मुझ पर नहीं थोपा जाना चाहिए, और मेरा वर्क-लाइफ बैलेंस आप पर नहीं थोपा जाना चाहिए. आपको केवल यह देखने की जरूरत है कि क्या मैं अपने परिवार के साथ चार घंटे बिताता हूं और उसमें आनंद पाता हूं, या कोई और आठ घंटे बिताता है और उसका आनंद लेता है, यह उनका संतुलन है. लेकिन अगर कोई आठ घंटे बिताता है तो यह अलग बात है कि उसकी बीवी भाग जाएगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

नारायण मूर्ति के बयान के बाद रखे अपने विचार!

अडानी ने इस बात पर जोर दिया कि कार्य-जीवन संतुलन का सार आपसी खुशी और व्यक्तिगत संतुष्टि में छिपा हुआ है. उन्होंने कहा, "अगर इससे आपको खुशी मिलती है और दूसरा शख्स भी खुश होता है, तो यही कार्य-जीवन संतुलन की सच्ची परिभाषा है. कार्य-जीवन संतुलन पर अडानी के विचार पिछले साल इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति द्वारा 70 घंटे के कार्य सप्ताह की वकालत करके देश भर में चर्चा को हवा देने के बाद आए हैं, जिसमें उन्होंने जोर देकर कहा था कि उन्नत अर्थव्यवस्थाओं के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए भारत के लिए ऐसा समर्पण जरूरी है.

यह भी पढ़ें: 'माना कि तेरी दीद के काबिल नहीं हूं मैं...' मनमोहन सिंह ने संसद में सुषमा स्वराज को कुछ इस अंदाज में दिया था जवाब

इनका ऐसा रूप तो पहली बार देखा, बोले यूजर्स

गौतम अडानी के इस हास्यास्पद जुमले के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....अडानी साहब ने बात 16 टके की बोली है. एक और यूजर ने लिखा....इनका यह अंदाज पहली बार देखा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....आप जैसे लोग कई लोगों के लिए प्रेरणा का जरिया हैं, हम आप ही से सीख रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'मेरा बॉयफ्रेंड दिल्ली पुलिस में है...' सीट को लेकर दिल्ली मेट्रो में हुआ कलेश, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छठ का जज्बा...टिकट नहीं मिला तो ऑटोरिक्शा से 1200 किमी के सफर पर निकला शख्स
छठ का जज्बा...टिकट नहीं मिला तो ऑटोरिक्शा से 1200 किमी के सफर पर निकला शख्स
देसी कुत्ते और जर्मन शेफर्ड के बीच हुई लड़ाई, कौन जीता जंग- वीडियो वायरल
देसी कुत्ते और जर्मन शेफर्ड के बीच हुई लड़ाई, कौन जीता जंग- वीडियो वायरल
मासूम को आवारा कुत्ते ने नोचा...वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
मासूम को आवारा कुत्ते ने नोचा...वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
साड़ी पहन मोटो व्लॉगिंग पर निकली महिला, देखते रह गए राहगीर
साड़ी पहन मोटो व्लॉगिंग पर निकली महिला, देखते रह गए राहगीर

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वैश्विक ऊर्जा संकट का भारत पर कैसे नहीं पड़ा ज्यादा असर? PM मोदी ने बताया
वैश्विक ऊर्जा संकट का भारत पर कैसे नहीं पड़ा ज्यादा असर? PM मोदी ने बताया
'UGC का विरोध सवर्णों का हक', केशव मौर्य की रैली में युवकों की पिटाई पर बोले BJP विधायक
'UGC का विरोध सवर्णों का हक', केशव मौर्य की रैली में युवकों की पिटाई पर बोले BJP विधायक
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
Explained: दिल्ली में प्रदूषण का जानलेवा अटैक शुरू, जानिए क्या है AQI, PM2.5 और PM10 का पूरा गणित
Explained: दिल्ली में प्रदूषण का जानलेवा अटैक शुरू, जानिए क्या है AQI, PM2.5 और PM10 का पूरा गणित
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
How To Identify Fresh Dry Fruits: दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
Embed widget