एक्सप्लोरर

ब्रिटेन के F-35 फाइटर जेट को लेकर वायरल हो रहे ये मीम, लोगों ने बना दिया आधार कार्ड

Viral News: तकनीकी गड़बड़ी ऐसी हुई कि प्लेन एयरपोर्ट पर ही अटक गया और यहीं से शुरू हुआ इंटरनेट का इश्क़. अब मीम सेना के सैनिकों ने इसे लेकर मीम बनाने शुरू कर दिए है.

भारत में सोशल मीडिया का खेल निराला है. यहां मीम का शिकार होने से देश का शायद ही कोई मुद्दा बचा हो. जी हां, यहां हर कुछ मीम बन सकता है और अब तो लड़ाकू विमान भी. केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर बीते 20 दिनों से फंसा हुआ ब्रिटिश रॉयल नेवी का हाईटेक F‑35B फाइटर जेट अब देश की मीम संस्कृति का नया ब्रांड एंबेसडर बन गया है. ये वही विमान है जिसने 14 जून को मौसम और फ्यूल की दिक्कत के चलते आपात लैंडिंग की थी. प्लान था कि कुछ घंटों में उड़ेगा, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी ऐसी हुई कि प्लेन एयरपोर्ट पर ही अटक गया और यहीं से शुरू हुआ इंटरनेट का इश्क़. अब मीम सेना के सैनिकों ने इसे लेकर मीम बनाने शुरू कर दिए है. इतना ही नहीं, इस फाइटर जेट के आधार कार्ड से लेकर पेन कार्ड तक इंटरनेट के बाजारों में सज चुके हैं.

F-35B का मीमर्स ने बना डाला आधार कार्ड

नेटिजन्स ने इस 110 मिलियन पाउंड के विमान को आधिकारिक तौर पर “भारतीय” बना डाला. उसका Aadhaar कार्ड बना दिया गया, जिसमें नाम लिखा F‑35B Nair, पिता का नाम Lockheed Martin और पता Thiruvananthapuram Airport. फिर तो PAN कार्ड भी हाजिर हो गया, जहां उसकी जन्मतारीख 14 जून डाली गई. OLX पर किसी ने मस्ती में इसे बेचने का विज्ञापन डाल दिया. "बिना चलाए सिर्फ खड़ा रहा है, अच्छी हालत में है."

केरल पर्यटन विभाग ने भी लिए थे मजे

इतना ही नहीं, केरल पर्यटन विभाग ने भी इसमें मसाला डाल दिया. उनके ऑफिशियल हैंडल से एक मीम शेयर किया गया जिसमें लिखा था  “Kerala, the destination you’ll never want to leave.” यानी, अब F‑35B भी कह रहा है, “मुझे यहां अच्छा लग रहा है भाई, भेजो मत वापस.” पूरे इंटरनेट पर ये विमान मीमों में तब्दील हो चुका है. कोई इसे होटल में रजिस्टर करवा रहा है, तो कोई इसे नौकरी दिला रहा है. ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक सब पर यह "न्यू इंडियन" छाया हुआ है.

यह भी पढ़ें: तीन दिन तक एक ही अंडरवियर...पत्नी ने अजीब कारण बताते हुए पति को लिखा डायवोर्स लेटर; अब हो रहा वायरल 

क्या है फाइटर जेट का पूरा मामला

अब असलियत की बात करें तो विमान को उठाने और वापस ले जाने के लिए ब्रिटेन से करीब 40 एक्सपर्ट्स की टीम भारत आ चुकी है. तकनीकी दिक्कतें इतनी जटिल हैं कि ऑन-साइट रिपेयरिंग प्लान फेल हो चुका है. संभावना है कि इस विमान को खोलकर पार्ट्स में बांटकर किसी भारी मालवाहक जहाज या विमान से वापस ले जाया जाएगा. लेकिन तब तक, ये भारतीय इंटरनेट का वो मेहमान बना हुआ है, जिसे लोग भेजना नहीं चाहते.

यह भी पढ़ें: 'Dutta' की जगह लिख दिया 'Kutta', शख्स ने भौंक-भौंक कर अधिकारियों का जीना कर दिया हराम; देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget