अजब-गजब स्टाइल में टमाटर की टोकरी उछालते दिखा किसान, हैरतंगेज Video हुआ वायरल
Viral Video: वायरल हो रहे इस दिलचस्प वीडियो में आप देखेंगे कि एक किसान बड़ी कुशलता से टमाटर की टोकरियां ऐसे उछालता है कि सिर्फ टमाटर ट्रक में गिरते हैं जबकि टोकरी बाहर गिरती रहती हैं.

Trending Video: सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर आंखे बस खुली की खुली रह जाती हैं. ऐसा ही एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में एक किसान को ट्रक पर टमाटर डालते देखा गया है, लेकिन अंदाज बिलकुल निराला है.
वीडियो किसी खेत पर रिकॉर्ड किया गया है जिसमें एक आदमी को टमाटर की टोकरियों को इस तरह से उछालते हुए दिखाता है कि टमाटर सारे पूरी तरह से एक ट्रक के अंदर गिरते रहते हैं, जबकि टोकरी बाहर गिर जाती है. ये कारनामा किसी अजूबे से कम नहीं हैं. वीडियो देखकर आप भी इस किसान के हुनर की तारीफ करेंगे.
वीडियो देखिए:
Centripetal force with a twist pic.twitter.com/8LBTfswIwC
— Science girl (@gunsnrosesgirl3) October 18, 2022
वायरल वीडियो में दिखा अनोखा टैलेंट
वीडियो में आपने देखा कि कैसे किसान टोकरियों को उछलता है और सिर्फ सब्जी ट्रक पर गिरती है जबकि टोकरियाँ वापस जमीन पर गिर जाती हैं. इस काम को ये किसान लगातार कई बार करता वीडियो में नजर आता है. जाहिर सी बात है कि ऐसा अनोखा टैलेंट बहुत कम ही देखने को मिलता है इसलिए नेटीजेंस को ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है.
ऑलिपिक खेलने का आया सुझाव
इस वीडियो एक दिन पहले ही ट्विटर यूजर पारीख जैन (@pareekhjain) ने शेयर किया है. इस वीडियो को इसके अनोखे कंटेंट की वजह से अब तक 5.5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. यूजर्स की इस पर कई टिप्पणियां भी आ रही है. एक यूजर ने लिखा है कि, "इसके टैलेंट को देखकर लगता है कि इसको ओलंपिक की तैयारी करनी चाहिए."
ये भी पढ़ें:
पुलिस चालान न कर दे इसलिए हेलमेट पहने ठेला लेकर निकला सब्जीवाला
Source: IOCL



























