एक्सप्लोरर

VIDEO: कोरियाई आर्टिस्ट ने 9 अलग-अलग भाषाओं में गाया 'Doraemon Theme Song', लोगों ने की जमकर तारीफ

इन दिनों एक वीडियो काफी देखने को मिल रहा है, जिसमें कुछ माउथ ऑर्केस्ट्रेटर 9 अलग-अलग भाषाओं में Doraemon कार्टून के थीम सॉन्ग को गाते हुए नजर आ रहे हैं.

डोरेमोन (Doraemon) एक ऐसा पॉपुलर कार्टून है, जिसे देखकर न जाने कितने ही बच्चे बड़े हुए हैं. यह कार्टून भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में बच्चों द्वारा बड़े ही शौक से देखा जाता है. इस कार्टून की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि दुनिया का बच्चा-बच्चा डोरेमोन के कैरेक्टर को जानने लगा है. अलग-अलग देशों में डोरेमोन का प्रसारण अलग-अलग भाषाओं में किया जाता है. इसका थीम सॉन्ग भी हर जगह अलग अंदाज में गाया गया है. 

इन दिनों एक वीडियो काफी देखने को मिल रहा है, जिसमें कुछ माउथ ऑर्केस्ट्रेटर 9 अलग-अलग भाषाओं में इस कार्टून के थीम सॉन्ग को गाते हुए नजर आ रहे हैं. इन माउथ ऑर्केस्ट्रेटर ने इस गाने को अलग-अलग भाषाओं में सिर्फ रिक्रिएट ही नहीं किया है, बल्कि इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक भी खुद ही गाया है. इस वीडियो को YouTube पर MayTree नाम के एक चैनल से अपलोड किया गया है, जो एक कोरियाई ग्रुप है. ये ग्रुप दुनियाभर में अपने गायन कौशल के लिए प्रसिद्ध है.     

9 अलग-अलग भाषाओं में गाया सॉन्ग

इस यूट्यूब वीडियो में देखा जा सकता है कि 5 कोरियाई माउथ ऑर्केस्ट्रेटर डोरेमोन के थीम सॉन्ग को 9 अलग-अलग भाषाओं में गा रहे हैं. यहां तक कि इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक और वॉयस भी खुद ही क्रिएट कर रहे हैं. ये थीम सॉन्ग इंडोनेशियाई वर्जन से शुरू होता है. फिर फ्रेंच भाषा, कोरियाई भाषा, चीनी भाषा, वियतनामी भाषा, लैटिन स्पेनिश भाषा, जापानी भाषा, बास्क भाषा और सबसे आखिर में हिंदी वर्जन में गाया जाता है. 

इंटरनेट पर लोग कर रहे तारीफ

इस वीडियो को सिर्फ 9 अलग-अलग भाषाओं में गाया गया ये सॉन्ग ही पॉपुलर नहीं बनाता, बल्कि विदेशी आर्टिस्ट द्वारा हिन्दी का एकदम स्पष्ट उच्चारण भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा है. आमतौर पर विदेशी हिन्दी का सही और साफ उच्चारण नहीं कर पाते हैं. लेकिन इन माउथ ऑर्केस्ट्रेटर ने इस मुश्किल काम को बखूबी कर दिखाया. इंटरनेट पर इस वीडियो की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: ऑफिस की लिफ्ट में 3 घंटे फंसा रहा कर्मचारी...तो 'Toxic' कंपनी ने काट ली सैलरी, दी नौकरी से निकालने की धमकी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Worker Struggle Viral Video: पानी में डुबोकर बिस्किट खाता मजदूर, VIDEO देख भर आएंगी आंखें
पानी में डुबोकर बिस्किट खाता मजदूर, VIDEO देख भर आएंगी आंखें
Viral Video: झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट में पहुंचा 'दिल ना दिया' वाला धूम, उड़ा दिया गर्दा
झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट में पहुंचा 'दिल ना दिया' वाला धूम, उड़ा दिया गर्दा
Father Funeral Viral Video : पिता की चिता जलती रही, बेटियां सिर्फ स्क्रीन पर देखती रहीं; वीडियो वायरल
पिता की चिता जलती रही, बेटियां सिर्फ स्क्रीन पर देखती रहीं; वीडियो वायरल
French Woman Viral Video : 81 साल की महिला ने 24 साल के बॉयफ्रेंड को सबके सामने किया किस- वीडियो वायरल
81 साल की महिला ने 24 साल के बॉयफ्रेंड को सबके सामने किया किस- वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget