एक्सप्लोरर

Video: लिफ्ट में पालतू कुत्ते ने किया बच्चे पर हमला, जख्मी बच्चे को लगे 4 इंजेक्शन

Viral Video: ग्रेटर नोएडा के लॅा रेजिंडेसिया सोसायटी में एक कुत्ते ने लिफ्ट के अंदर एक बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया. बच्चे को 4 इंजेक्शन लगाए गए हैं. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Dog Bite Viral Video: इन दिनों देश के कई इलाकों में कुत्तों के हमले (Dog Attack) काफी तेज हो गए हैं. कुत्ते के काटने (Dog Bite) के ज्यादातर मामले ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में एक कुत्ते (Dog) ने सोसायटी की लिफ्ट में एक छोटे से बच्चे को उस वक्त काट लिया. जब वह स्कूल जा रहा था. यह पूरा वाक्या लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. जिसे देख हर कोई सहम गया है.

जानकारी के अनुसार कुत्ते का मालिक उसे वॉक पर लेकर जा रहा था. उसी दौरान लिफ्ट में पहले से बच्चा अपनी मां के साथ मौजूद था. वीडियो में देखा जा रहा है कि जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुला उसी समय अंदर आते ही कुत्ते ने बच्चे के हाथ पर बेरहमी से हमला कर दिया. वीडियो में कुत्ता मासूम बच्चे के हाथ को नोंचते देखा जा सकता है.

घायल बच्चे को लगे 4 इंजेक्शन

पूरा वाक्या ग्रेटर नोएडा के बिरसख थाना क्षेत्र के लॅा रेजिडेंशिया सोसायटी का बताया गया है. वहीं जानकारी के अनुसार घायल बच्चे को 4 इंजेक्शन लगाए गए हैं. बताया जा रहा है कि कुत्ते के हमले के बाद से ही बच्चा काफी घबरा गया है. वहीं सोसाइटी में कुत्तों को लेकर डर का माहौल बना हुआ है. इसके साथ ही सोसाइटी में कुत्ते को मालिकों के खिलाफ नाराजगी साफ देखी जा रही है.

नोएडा ​ऑथॉरिटी हुई सख्त

हाल ही में कुछ ही दिन पहले गाजियाबाद के अजनारा जैन एक्स सोसाइटी में एक 6 साल के बच्चे पर 3 कुत्तों ने हमला किया था. जिसके बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था. बता दें कि हाल ही में हुई नोएडा ​ऑथॉरिटी (Noida Authority) की बोर्ड बैठक में पालतू जानवरों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए हैं. 

बोर्ड ने बनाए नियम

नोएडा ​ऑथॉरिटी बोर्ड की बैठक (Noida Authority board meeting) में पालतू जानवरों से होने वाले किसी भी प्रकार के हादसे पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है. अगर पालतू जानवर किसी को काटता है तो घायल हुए व्यक्ति का इलाज पालतू जानवर का मालिक करवाएगा. पालतू कुत्तों/बिल्लियों का रजिस्ट्रेशन करवाना और वैक्सीन लगवाना भी अनिवार्य होगा. लापरवाही करने पर जुर्माना लगाए जाने का भी प्रावधान है.

यह भी पढ़ेंः Video: रेलवे ट्रैक पर शख्स ने जूते के लिए जोखिम में डाली जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monkey Viral Video: क्या हुआ जब बच्चों के खेलने वाली फिसलपट्टी पर बंदर आ गया? चौंक गए सब
क्या हुआ जब बच्चों के खेलने वाली फिसलपट्टी पर बंदर आ गया? चौंक गए सब
Father's Love: पैसे नहीं थे, बाल्टी पर पेस्ट्री सजाकर मनाया बेटे का जन्मदिन
पैसे नहीं थे, बाल्टी पर पेस्ट्री सजाकर मनाया बेटे का जन्मदिन
Dog Stuck in Wall: दीवार के छेद में फंस गया कुत्ता, लोगों ने बचाई जान; वीडियो वायरल
दीवार के छेद में फंस गया कुत्ता, लोगों ने बचाई जान; वीडियो वायरल
Teacher Viral Video: Chemistry की क्लास बनी डांस फ्लोर, Periodic Table पढ़ते झूमे छात्र
Video: Chemistry की क्लास बनी डांस फ्लोर, Periodic Table पर झूमे छात्र

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget