एक्सप्लोरर

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में लड़की ने लता मंगेशकर के गाने पर लगाए ऐसे ठुमके, लोग बोले- 'ये तो उर्फी जावेद की बहन है'

Delhi Metro Viral Video: डीएमआरसी की गाइडलाइन के बावजूद एक बार फिर दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल हुआ है. इस बार एक लड़की मेट्रो प्लेटफॉर्म को स्टेज बनाकर डांस करते नजर आ रही है.

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो से आए दिन वीडियो वायरल हो रहे हैं. कभी लड़की के डांस को तो कभी यात्रियों के झगड़े का वीडियो बीते कुछ दिनों में खूब वायरल हुआ है. इतना ही नहीं कपल के किस करने के ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसे सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अश्लील बताया है. इसे लेकर डीएमआरसी के द्वारा गाइडलाइन भी जारी किया गया है, इसके बाद भी मेट्रो में डांस के वीडियो आने बंद नहीं हुए हैं. ऐसा लगता है जैसे लोग खुद को वायरल करने के लिए दिल्ली मेट्रो को अपना अड्डा बना चुके हैं. मेट्रो प्रबंधन के गाइडलाइन के बावजूद एक बार फिर दिल्ली मेट्रो से लड़की के डांस करने का वीडियो सामने आया है. यह लड़की मेट्रो प्लेटफॉर्म को स्टेज बनाकर डांस करती नजर आ रही है.

मेट्रो में डांस करते हुए लड़की का Viral Video

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो वायलेट लाइन मेट्रो का है. यहां एक मेट्रो रुकी हुई है और अंदर से डांस करते हुए एक लड़की बाहर निकलती है. अजीबोगरीब अंदाज में इस लड़की का डांस को देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. यह लड़की मेट्रो से निकलकर प्लेटफार्म के आसपास जहां से यात्री गुजर रहे होते हैं, वहां डांस करने लगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Seema Kanojiya (@seemakanojiya87)

लड़की की इस हरकत से यात्रियों को वहां से गुजरने में परेशानी भी हुई. वहीं इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'अनदेखी' गाना बजते सुनाई दे रहा है, जिसे लता मंगेशकर और उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है. यह लड़की इतने पर ही नहीं रुकती है. इसके बाद यह लड़की दौड़ते हुए मेट्रो के दूसरे बोगी के गेट के पास जाकर वहां डांस करने लगती है.

यूजर्स कर रहे फनी कमेंट

यह वीडियो 14 सेकंड का है, जिसमें लड़की बार-बार खुद को कैमरे के सामने फोकस करने के लिए डांस के अजीबोगरीब स्टेप करती नजर आ रही है. बीते दिनों दिल्ली मेट्रो में दो लड़कियों के पोल डांस करने का वीडियो वायरल हुआ था और अब एक फिर इस तरह के वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा 'ये सब क्या देखना पड़ रहा है, अच्छा है कि मैं अंधा हूं'. वहीं एक और यूजर ने लिखा 'ये तो कोई मुर्दा डांस है'. तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये तो उर्फी जावेद की बहन है'.

ये भी पढ़ें:  साड़ी पहने इस लड़के ने पानी में लगी दी आग, 'टिप टिप बरसा पानी' पर किया ऐसा डांस, लोग बोले- इसके आगे तो कैटरीना करीना भी फेल हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Overloaded E-Rickshaw Accident: बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Building Collapse Viral Video: वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
Dubai Pani Puri Price: दुबई की महंगी पानी पूरी देख दुखी हुई रूसी इन्फ्लुएंसर, बोली- Mumbai is the Best
दुबई की महंगी पानी पूरी देख दुखी हुई रूसी इन्फ्लुएंसर, बोली- Mumbai is the Best

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget