एक्सप्लोरर

यहां कच्ची उम्र में शादी के खिलाफ बागी हुईं बेटियां, नाबालिगों ने खुद रुकवाया बाल विवाह

बाल विवाह के मामले में झारखंड तीसरे नंबर पर है. नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 के मुताबिक झारखंड में 32.2 प्रतिशत यानी प्रत्येक 10 में से कम से कम तीन लड़कियों की शादी 18 साल से कम उम्र में कर दी जाती है.

अब झारखंड में लड़कियां कच्ची उम्र की शादी के खिलाफ बगावत कर रही हैं. पिछले एक हफ्ते के भीतर चार लड़कियों ने खुद पुलिस-प्रशासन के पास पहुंचकर अपना बाल विवाह रुकवाया है. इन सभी ने अपने माता-पिता और अभिभावकों के फैसले का विरोध किया और जब वे नहीं माने तो उनके खिलाफ कंप्लेन लेकर प्रशासन के पास पहुंचीं.

कोडरमा के डोमचांच थाना के काराखुट गांव की गुड़िया कुमार 17 साल की है. माता-पिता ने उसकी मर्जी के खिलाफ शादी तय कर दी. तारीख 12 मई तय हुई थी. गुड़िया ने पहले घरवालों को समझाने की कोशिश की, कहा कि वह आगे पढ़ाई करना चाहती है. घरवाले मानने को तैयार नहीं थे. आखिरकार गुड़िया अपनी कुछ सहेलियों के साथ डोमचांच के बीडीओ उदय कुमार सिन्हा के कार्यालय पहुंचीं और शादी रुकवाने की लिखित अर्जी दी. बीडीओ ने तत्काल कदम उठाया. पुलिस गुड़िया के घर पहुंची. उसके माता-पिता को थाने में बुलाया गया. उन्हें शादी कैंसिल करनी पड़ी. उनसे बॉन्ड भरवाया गया कि अगर बच्ची की सही उम्र के पहले और उसकी मर्जी के खिलाफ शादी की गयी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

रुकवा दी शादी

दूसरी घटना रामगढ़ की है. यहां बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल मल्हार टोला निवासी 13 वर्षीय अंजली कुमारी की शादी उसकी ही बड़ी बहन ने पूर्व से विवाहित कुजू निवासी राजू बिरहोर के साथ तय कर दी. अंजली के पिता का पहले ही निधन हो चुका है. शादी बीते 30 अप्रैल को होनी थी. इसके पहले अंजली खुद भागकर बरकाकाना ओपी पहुंची और वहां से प्रभारी मंटु चौधरी से आपबीती बतायी. पुलिस ने अंजली की बहन किरण देवी को थाने बुलाकर पूछताछ की. उसे सख्त हिदायत देते हुए शादी रुकवा दी गयी.

बच्ची का किया रेस्क्यू

रामगढ़ जिले में ही तीन दिन पहले ऐसी एक और घटना सामने आयी. यहां रामगढ़ शहर के चित्रगुप्त नगर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का विवाह राजस्थान के कोटा निवासी एक व्यक्ति से कराये जाने की तैयारी कर ली गयी थी. लड़की ने किसी तरह इसकी सूचना जिला प्रशासन तक पहुंचायी. सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी शांति बागे और प्रखंड विकास पदाधिकारी एनी रिंकू कुजूर ने पुलिस प्रशासन एवं चाइल्डलाइन के सहयोग से शादी रुकवायी और बच्ची का रेस्क्यू किया. बच्ची को फिलहाल चाइल्ड लाइन में रखा गया है.

चौथी घटना चतरा जिले के प्रतापपुर की है. यहां कसमार गांव निवासी कल्पू भारती ने 15 साल की बेटी की शादी 2 मई को करने की तैयारी कर ली थी. शादी के दो दिन पहले लड़की प्रशासन के पास शिकायत लेकर पहुंची कि घरवाले उसकी मर्जी के बगैर उसकी शादी करा रहे हैं. बीडीओ मुरली यादव ने पुलिस और चाइल्डलाइन की मदद से शादी रुकवायी और उसके पिता को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा. बता दें कि बाल विवाह के मामले में झारखंड तीसरे नंबर पर है. कुछ महीने पहले आये नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 के मुताबिक झारखंड में 32.2 प्रतिशत यानी प्रत्येक 10 में से कम से कम तीन लड़कियों की शादी 18 साल से कम उम्र में कर दी जाती है.

यह भी पढ़ें:
Viral Video: ऐसा हेयर स्टाइल देख हर कोई डर जाएगा! अजीबोगरीब तरीके से कटे हैं बाल
Viral Video: कार ड्राइवर ने ट्रक से लटकते हुए आदमी की बचाई जान, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुहागरात कोच के बाद अब ट्रेन में पंडित जी ने कराई पूजा, रेलवे ने बताई सच्चाई- वीडियो वायरल
सुहागरात कोच के बाद अब ट्रेन में पंडित जी ने कराई पूजा, रेलवे ने बताई सच्चाई- वीडियो वायरल
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Viral Video: जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Video: देसी बारबर की दुकान पर पहुंची विदेशी मेम, कराई ऐसी कड़क फेस मसाज कि हिल गया इंटरनेट
देसी बारबर की दुकान पर पहुंची विदेशी मेम, कराई ऐसी कड़क फेस मसाज कि हिल गया इंटरनेट

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget