एक्सप्लोरर

Video: एक पांव कार पर और एक जीप पर... अजय देवगन स्टाइल में किया स्टंट, वीडियो वायरल

Viral Video: भोपाल में चलती जीप पर अपराधियों ने फिल्म प्लेटफॉर्म के गाने पर वैसा ही स्टंट किया जैसा अजय देवगन करते हुए नजर आते हैं. एफआईआर दर्ज होने के बाद, सबके खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है.

Trending Bhopal Stunt Video: जुबैर मौलाना नाम के अपराधी के खिलाफ कई पुलिस थानों में लगभग 65 आपराधिक मामले दर्ज हैं. हाल ही में उसको, भोपाल की सड़कों पर अपनी चलती जीप के बोनट पर खड़े होकर नाचते हुए देखा गया है. इस दौरान उसके गिरोह के अन्य लोग उसका हौसला बढ़ा रहे होते हैं. इस पूरी घटना का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है. गांधी नगर पुलिस ने 12 दिसंबर को जुबैर मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

मध्य प्रदेश के भोपाल की सड़कों पर एक अपराधी का अपनी चलती जीप पर स्टंट करने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसने पूरे सोशल मीडिया में खलबली मचा दी है. जुबैर मौलाना नाम अपराधी को अपनी चलती जीप के बोनट पर खड़े होकर नाचते हुए वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, जबकि उसके साथी उसका हौसला बढ़ाते हुए वीडियो में नजर आते हैं. उसकी जीप के सामने एक कार को रिवर्स ड्राइव करते हुए भी देखा जा सकता है, जो शायद इस स्टंट वीडियो को अपने कैमरे पर रिकॉर्ड कर रहा है.

वीडियो देखिए:

क्या है स्टंट वीडियो में..

जानकारी के मुताबिक ये वीडियो शुक्रवार यानी 9 दिसंबर को उस समय बनाया गया था जब जुबैर मौलाना गांधीनगर में एक अन्य गुंडे सनी मलिक का जन्मदिन मनाकर अपने घर लौट रहा था. वीडियो बनाने के बाद इसने क्लिप को को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड कर दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर पास-पास तीन-चार वाहन दौड़ रहे हैं, जिसमें तीन-चार लोग खुली जीप में खड़े हैं. दो लोग बोनट पर हैं, जबकि दो लोग जीप के गेट के किनारे पर खड़े हैं. जीप के ठीक बगल में एक एसयूवी कार चल रही है, जिस पर एक आदमी अजय देवगन की स्टाइल और गाने पर ही स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा है.

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर ॉ

आपको बता दें कि पिछले अगस्त में मौलाना को इसी तरह के कार स्टंट करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया  था. पुलिस को चुनौती देते हुए, मौलाना ने 9 दिसंबर को जानबूझकर इस अपराध को फिर से दोहराया और इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट भी कर दिया. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी किए, जिसके बाद गांधी नगर पुलिस ने 12 दिसंबर को जुबैर मौलाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की.

ये भी पढ़ें:

Video: दादी के गहने छीनकर भाग रहे थे बदमाश, फिर पोती ने ऐसे पकड़ा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
Viral Video: पानी में बिस्किट भिगोकर खाता दिखा कौआ, वीडियो ने लोगों को हंसाया
पानी में बिस्किट भिगोकर खाता दिखा कौआ, वीडियो ने लोगों को हंसाया
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Overloaded E-Rickshaw Accident: बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
Embed widget