एक्सप्लोरर

गरीब रथ ट्रेन के एसी कोच में निकला सांप, यूजर्स ने ले लिए एल्विश यादव के मजे

Garib Rath Express: जब ट्रेन कसारा रेलवे स्टेशन पहुंची तो कोच G3 की अपर बर्थ से लिपटे इस सांप पर यात्रियों की नजर पड़ गई. इसके बाद ट्रेन में अफरा तफरी का माहौल हो गया.

सफर के साथ साथ अगर जंगल सफारी के मजे करने हैं तो आपके लिए भारतीय रेलवे एक दम ठीक है. यही वो जगह है जहां आप इन दोनों का आनंद एक साथ ले सकते हैं. ऐसा कहना है सोशल मीडिया यूजर्स का, क्योंकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो देखकर आप भी चौंक उठेंगे. दरअसल, जबलपुर से मुंबई जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब ट्रेन में एक खतरनाक जानलेवा सांप उछल कूद करने लगा. जी हां, ट्रेन के एसी कोच में यह सांप अंगड़ाइयां लेता हुआ साफ दिखाई दे रहा था.

यात्रियों ने मचाया हंगामा, रोकनी पड़ी ट्रेन

वायरल हो रहे वीडियो में सांप अपर एसी स्लीपर सीट से लिपटा हुआ दिखाई दे रहा है. इस दौरान वह सीट के हैंडल से भी लिपट रहा है और खूब मजे से एसी की ठंडी हवा में अंगड़ाई ले रहा है. सांप ट्रेन में कब और कैसे घुसा इसकी तो जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन जब ट्रेन कसारा रेलवे स्टेशन पहुंची तो कोच G3 की अपर बर्थ से लिपटे इस सांप पर यात्रियों की नजर पड़ गई. इसके बाद ट्रेन में अफरा तफरी का माहौल हो गया और यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे को दी, जिसके बाद यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया और सांप वाले कोच को तुरंत लॉक कर दिया गया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

यह भी पढ़ें: लापरवाही की हद! रोता रहा बच्चा, कुएं में लटका कर रील बनाती रही महिला, देखें वीडियो

जबलपुर से मुंबई जा रही थी ट्रेन

हालांकि ऐसी घटनाएं भारतीय रेलवे में बहुत कम देखने को मिलती है. लेकिन जब भी ऐसी घटनाएं सामने आती हैं तो रेलवे की लापरवाही और यात्रियों की सुरक्षा चिंता दोनों सामने आ जाती हैं. वैसे भी भारतीय रेल को लेकर आए दिन कई सारे वीडियो सामने आ रहे हैं. जहां ट्रेन को डीरेल करने की कई सारी साजिशें सामने आ रही हैं. बहरहाल सांप वाली घटना का जैसी पता चला ट्रेन को कुछ देर के लिए रोका गया और स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए सांप वाले कोच को बंद कर यात्रियों को शिफ्ट करवाया. ट्रेन जबलपुर से मुंबई जा रही थी.

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत से पहले कैदी ने आखिरी इच्छा में मांगा सिर्फ एक जैतून, वजह जानकर खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

यूजर्स लेने लगे एल्विश यादव के मजे

वीडियो के वायरल होने के बाद कई तरह की प्रतिक्रियाएं लोगों की सामने आ रही है. वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ये तो मेरी बुआ है, जिन्हें में ट्रेन में बैठाकर आया था. एक और यूजर ने लिखा...एल्विश यादव को बुलाओ, वहीं अब कुछ कर सकता है, क्योंकि उस पर सांप का जहर काम नहीं करता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...नागराज के नाम से रिजर्वेशन होगा, देखिए.

यह भी पढ़ें: तो क्या एक हफ्ते के लिए गायब हो जाएगा सूरज, 2671 की यात्रा कर लौटे शख्स ने किया डरावना दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: 50-50 ग्राम जेब में डाल देंगे... प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिस ने दी धमकी, वीडियो वायरल
50-50 ग्राम जेब में डाल देंगे... प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिस ने दी धमकी, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Viral Video: बच्चा नहीं पहले बीवी, डिलीवरी के बाद अस्पताल पहुंचे शख्स ने बीवी को लगाया गले, रुला देगा ये वीडियो
बच्चा नहीं पहले बीवी, डिलीवरी के बाद अस्पताल पहुंचे शख्स ने बीवी को लगाया गले, रुला देगा ये वीडियो
ट्रैफिक जाम में फंसा युवक बाइक पर ही करने लगा ऑफिस वर्क, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
ट्रैफिक जाम में फंसा युवक बाइक पर ही करने लगा ऑफिस वर्क, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget