एक्सप्लोरर

Viral Video: रेलवे प्लेटफॉर्म पर स्टंट कर रहा था शख्स, RPF ने अरेस्ट किया तो सोशल मीडिया पर भिड़े यूजर्स

Stunt Viral Video: एक शख्स का रेलवे प्लेटफॉर्म पर स्टंट करना भारी पड़ गया. RPF ने जैसे ही इस शख्स को गिरफ्तार कर ट्वीट किया, वैसे ही लोग गिरफ्तारी के खिलाफ और बचाव में कमेंट करने लगे.

Stunt Viral Video: मौजूदा समय में लोग कहीं भी रील बनाने लगते हैं. रेलवे प्लेटफॉर्म, मंदिरों और सड़कों के अलावा ऐसे कई जगहों पर रील बनाए गए हैं, जिसे लेकर कंट्रोवर्सी हुए हैं. कई बार ऐसे मामले में कार्रवाई भी की गई. इसके बाद भी इन जगहों पर रील बनने बंद नहीं हुए. इन दिनों सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर अलग बहस छिड़ी हुई है. दरअसल, इस बार एक शख्स रेलवे स्टेशन पर स्टंट कर रहा था, जिस पर आरपीएफ ने कार्रवाई की है. सोशल मीडिया पर आरपीएफ की कार्रवाई को लेकर लोग बंट गए. कई लोग इस कार्रवाई के सपोर्ट में कमेंट करने लगे तो कई लोग इस कार्रवाई पर सवाल खड़े करने लगे.

प्लेटफॉर्म पर स्टंटबाजी का ट्वीट- Video

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो बिहार के गया जिले के मानपुर जंक्शन का है. यहां एक शख्स का रेलवे प्लेटफॉर्म पर स्टंट करना भारी पड़ गया. दरअसल यह शख्स प्लेटफॉर्म पर खड़ी गाड़ी के सामने स्टंट करने लगा. यह शख्स हवा में उछल-उछल कर किसी एक्सपर्ट की तरह स्टंट कर रहा था. जिसके बाद पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया.

इसे लेकर आरपीएफ ने ट्वीट कर बताया कि मानपुर जंक्शन पर लापरवाह तरीके से स्टंट कर खुद को फेमस करने वाले एक युवक को उपद्रव और अनधिकृत तरीके से प्लेटफार्म पर आने के लिए गिरफ्तार किया गया है. साथ ही आरपीएफ ने लिखा हमें उम्मीद है कि यह उन लोगों के लिए एक सबक है जो अपने रील पर लाइक और शेयर के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

अब आरपीएफ की इस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कई यूजर्स ने इस कार्रवाई के लिए आरपीएफ की सराहना की तो वहीं कुछ यूजर्स ने आलोचना भी की. इस कार्रवाई पर एक यूजर ने लिखा कि आरपीएफ ने गलत अरेस्ट किया है. बच्चा है हो सकता है कोई टैलेंट की कदर नहीं कर रहा हो. दूसरे यूजर ने लिखा कि कानून अपनी जगह सही है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि इन लोगों ने रेलवे को स्टंट का अड्डा लगता है. वहीं कई यूजर्स ने दूसरे-दूसरे वीडियो शेयर कर आरपीएफ से पूछा 'इन पर क्या कार्रवाई हुई'.

ये भी पढ़ें:  Viral Video: नहीं देखी होगी ऐसी आसमानी आफत! तेज गति से घूम रहा बादल जमीनी चक्रवात से टकराया, खौफनाक वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pet Dog Lift Viral Video: तुम्हारी बीवी से तो बेहतर ही हूं... डोगेश भाई को लेकर सोसायटी में हुआ बवाल, मोहतरमा का जवाब वायरल
तुम्हारी बीवी से तो बेहतर ही हूं... डोगेश भाई को लेकर सोसायटी में हुआ बवाल, मोहतरमा का जवाब वायरल
Train Zero Civic Sense Viral Video : केला खाया और छिलका ट्रेन के नीचे फेंका, मिल गए जीरो सिविक सेंस वाले अंकल
केला खाया और छिलका ट्रेन के नीचे फेंका, मिल गए जीरो सिविक सेंस वाले अंकल
Society Lift Fight Viral Video : लिफ्ट में चले दे दनादन घूंसे, वीडियो देख यूजर्स बोले- इन्हें WWE में भेजो
लिफ्ट में चले दे दनादन घूंसे, वीडियो देख यूजर्स बोले- इन्हें WWE में भेजो
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget