एक्सप्लोरर

बेंगलुरू में भयानक बस हादसे का वीडियो हो रहा वायरल, एक साथ कई वाहनों को कुचला

Viral Video: इस दौरान कम से कम चार कारों और पांच दोपहिया वाहनों से टकरा जाता है. बस आखिरकार एक कार से टकराने के बाद रुक जाती है. कार को भी कई मीटर तक घसीटने के बाद बस रुकती है.

Trending Video: बेंगलुरु में एक बड़ा हादसा हुआ जब एक बस चालक ने हेब्बल फ्लाईओवर के पास एक वोल्वो बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस कई वाहनों से टकरा गई. इस दुर्घटना में कम से कम दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बस के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दुर्घटना में ड्राइवर को शुरू में एक हाथ स्टीयरिंग व्हील पर रखकर गाड़ी चलाते हुए दिखाया गया है.

जैसे ही वह तेज रफ्तार में ट्रैफिक के पास पहुंचता है, उससे ब्रेक नहीं लगते और बस पर से ड्राइवर का नियंत्रण छूट जाता है. वह ब्रेक लगाने की कोशिश करता है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है और वह इस दौरान कम से कम चार कारों और पांच दोपहिया वाहनों से टकरा जाता है. बस आखिरकार एक कार से टकराने के बाद रुक जाती है. कार को भी कई मीटर तक घसीटने के बाद बस रुकती है.

कार कुचलते हुए रुकी बस

वीडियो में बस कंडक्टर को ड्राइवर की सीट पर भागते हुए यह सवाल करते हुए भी देखा जा सकता है कि तुमने ब्रेक क्यों नहीं लगाए गए. टक्कर के दौरान बस की विंडशील्ड भी टूट गई. अधिकारी फिलहाल दुर्घटना के कारण और सारी जानकारी जानने के लिए घटना की जांच कर रहे हैं. कुछ लोगों को ब्रेक फेल होने का शक है, जबकि कुछ लोग ड्राइवर की लापरवाही की ओर इशारा कर रहे हैं. बीएमटीसी ने अभी तक इस खतरनाक घटना के पीछे के सटीक कारण की पुष्टि नहीं की है, यह घटना इतनी खतरनाक थी कि कई लोगों की जान जा सकती थी. फिलहाल दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है.

देखें वीडियो

बेंगलुरु में बस चलाना रॉकेट साइंस जितना कठिन

वीडियो को @skcdew नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक कई लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...बेंगलुरु में बस चलाना रॉकेट साइंस जितना कठिन है. एक और यूजर ने लिखा...ड्राइवर ने जरूर दारु पी होगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...घायलों को जल्दी से सेहत मिले यही मेरी दुआ है.

यह भी पढ़ें: Sona Dey Viral video: सोना डे के वायरल वीडियो पर बवाल, जानें MMS को लेकर क्या है सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: बंजी जंपिंग से भी खतरनाक यह नया खेल, बिना रस्सी छलांग लगाते लोगों को देख फूटा यूजर्स का गुस्सा
बंजी जंपिंग से भी खतरनाक यह नया खेल, बिना रस्सी छलांग लगाते लोगों को देख फूटा यूजर्स का गुस्सा
पाप धोने वाली गंगा-यमुना में कपड़ों का अंबार; चारधाम यात्रा के बीच सामने आया वीडियो, भड़के लोग
पाप धोने वाली गंगा-यमुना में कपड़ों का अंबार; चारधाम यात्रा के बीच सामने आया वीडियो, भड़के लोग
7250 रुपये किलो बिक रही भिंडी! अमेरिका में सब्जी का भाव देखकर चकराया भारतीय शख्स का सिर, वीडियो वायरल
7250 रुपये किलो बिक रही भिंडी! अमेरिका में सब्जी का भाव देखकर चकराया भारतीय शख्स का सिर, वीडियो वायरल
Video: चीन में ये बच्चों को क्या पढ़ाया जा रहा है? वीडियो देख दुनिया कर रही सलाम, आप भी देखें
चीन में ये बच्चों को क्या पढ़ाया जा रहा है? वीडियो देख दुनिया कर रही सलाम, आप भी देखें

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक से M नागराज तो मध्य प्रदेश में BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार? राज्यसभा का नया गेमप्लान डिकोड
कर्नाटक से M नागराज तो मध्य प्रदेश में BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार? राज्यसभा का नया गेमप्लान डिकोड
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब आवास छोड़ेंगे आवास
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब आवास छोड़ेंगे आवास
अब सीधे हिंद महासागर में होगी अमेरिका की एंट्री! ट्रंप खरीदेंगे भारत के करीब ये आइलैंड, जानें उनके मन में क्या पक रहा?
अब सीधे हिंद महासागर में होगी अमेरिका की एंट्री! ट्रंप खरीदेंगे भारत के करीब ये आइलैंड, जानें उनके मन में क्या पक रहा?
दुनियाभर में मशहूर इस क्रिकेटर ने पत्नी को गोलियों से भूना, अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
दुनियाभर में मशहूर इस क्रिकेटर ने पत्नी को गोलियों से भूना, अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
न्यूज एंकर ने पूछा ऐसा सवाल कि भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप, इंटरव्यू बीच में छोड़ा, बोले - 'आप बेईमान हैं या फिर मूर्ख....'
न्यूज एंकर ने पूछा ऐसा सवाल कि भड़क गए ट्रंप, इंटरव्यू बीच में छोड़ा, बोले - आप बेईमान हैं या फिर...
क्या सुबह और शाम इंसानों की लंबाई में होता है अंतर? जानें इसके पीछे का चौंकाने वाला विज्ञान
क्या सुबह और शाम इंसानों की लंबाई में होता है अंतर? जानें इसके पीछे का चौंकाने वाला विज्ञान
क्या USB स्पीकर सुरक्षित है? बिना किसी क्लिक PC में घुस सकता है वायरस! रिसर्च में मिला खतरा
क्या USB स्पीकर सुरक्षित है? बिना किसी क्लिक PC में घुस सकता है वायरस! रिसर्च में मिला खतरा
Embed widget