एक्सप्लोरर

ये इंसान नहीं रोबोट है, शरीर को कपड़े की तरह निचोड़ा, फिर खुद से लिपट गया लड़का, देखें वीडियो

Viral video: सोशल मीडिया पर कुछ नमूने हैं जो अपने शरीर को ऐसे निचोड़ रहे हैं मानों उनमें हड्डी ही ना हो. इंसानी शक्ल में ये लोग या तो जिन हैं या फिर रोबोट! देखें वायरल वीडियो

Trending Video: इंसानी शरीर में हड्डियां होती है जो शरीर के ढांचे को स्टेबल बनाए रखती है. लेकिन कुछ लोग जब भगवान के घर हड्डियां बंट रही थी तो वहां से गायब हो गए थे. नतीजा ये हुआ कि उन्हें आखिर में बिना हड्डी के दुनिया में आना पड़ा. आप मजाक समझ रहे हैं? जी नहीं, सोशल मीडिया पर कुछ नमूने हैं जो अपने शरीर को ऐसे निचोड़ रहे हैं मानों उनमें हड्डी ही ना हो. इंसानी शक्ल में ये लोग या तो जिन हैं या फिर रोबोट! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़के ने अपने शरीर को लेकर ऐसी कलाबाजी दिखाई कि हर कोई हैरान रह गया.

डांस करते हुए सरक गई हड्डी 

मजेदार वीडियो किसी लोकल ट्रेन का है जहां एक लड़के ने अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को पूरी तरह से 360 डिग्री पर घुमा लिया है. सरकी वो सर से जो धीरे धीरे पर डांस करते हुए लग रहा है मानों लड़के की हड्डियां भी सरक गई हों. जी हां, मानों लोकल ट्रेन में इंडियाज गोट टैलेंट का मंच लगा हुआ है जिस पर लड़का अपने करतब दिखा कर लोगों को दांतो तले उंगलियां चबवा रहा है. कमर को किसी रोबोट की तरह घूमाना उसे इंसानों की श्रेणी से बाहर फेंक रहा है. जो भी देख रहा है बस यही सोच रहा है कि इंसानी शक्ल में रोबोट कहां से आ गया.

हाथ मोड़ा, गर्दन घुमाई और लगाने लगा ठुमके

वायरल वीडियो में ट्रेन में हलचल मचाने वाला लड़का कभी कमर घुमा रहा है तो कभी हाथों को पूरी तरह मरोड़ रहा है जिसे लोग देखकर हाय तौबा मचा रहे हैं. लोगों के मुंह इस तरह खुले हुए हैं मानों कोई भूत देख लिया हो. ऐसे में लोगों की हैरानी खत्म भी नहीं होती है और लड़का अपनी गर्दन को पूरा घुमाकर, हाथों को मरोड़कर, कमर लचका कर ठुमके लगाने लगता है जिसे आप भी देखकर रात भर इसी सोच में डूबे रहेंगे कि यह इंसान है या कोई जिन.

खुद ही खुद से लिपटकर करने लगा डांस

कहते हैं जो लिपट जाए उससे बड़ा महबूब कोई नहीं हो सकता. यहां लगता है लड़का खुद को अपना महबूब बनाए हुए है, वीडियो के अंत में यह लड़का हाथों को खुद अपने गले में डाल खुद ही से लिपट कर डांस करता दिख रहा है. शरीर के इस लचीलेपन की वजह से शायद उसे कोई महबूबा मिली नहीं और लड़के ने खुद को ही अपना महबूब बना लिया. अब लड़का खुद से लिपट तो गया लेकिन दर्शक इस असमंजस में थे कि लिपटने के बाद यह कहानी आगे न बढ़ जाए, वरना लोगों को शीला की जवानी गाना याद आ जाएगा.

भाई हड्डियां घर छोड़ आया है

वीडियो को @Gulzar_sahab नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक करीब लाख लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा..भाई हड्डियां घर छोड़ आया है क्या. एक और यूजर ने लिखा...ऊपर वाले ने हड्डी के बिना भेज दिया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इतना मच नाच, जाया हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: टीचर्स डे स्पेशल: पेड़ों ने जोड़ा स्टूडेंट्स के पहले बैच और टीचर का कनेक्शन, यूजर्स बोले- इमोशनल कर दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल
सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल
एक्सीडेंट के बाद कार मालिक ने शख्स को लगाया गले, जीता दिल
एक्सीडेंट के बाद कार मालिक ने शख्स को लगाया गले, जीता दिल
450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल
450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल
बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल
बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल

वीडियोज

दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'
ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!
पहले जंतर मंतर अब राजघाट..विपक्ष के प्रदर्शन का देखिए LIVE अपडेट
बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget