एक्सप्लोरर

Viral Video: कपल ने सड़क पर दौड़ाई पुरानी कार, पुलिस ने शीशा तोड़कर गाड़ी से खींचा बाहर

Viral Video: हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पुलिसकर्मी को एक कार का शीशा तोड़कर उसके अंदर बैठी महिला को खींचकर बाहर निकालते देखा जा सकता है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कपल को गिरफ्तार किया है.

Australia Police Viral Video: आमतौर पर सड़क पर वाहन चलाते समय हमें यातायात के नियमों का पालन करना होता है. दुनियाभर के देशों में सड़क पर चलने के अलग-अलग नियम और कानून होते हैं. ऐसे में कई देशों में सड़क पर वाहन चलाते समय नियम का पालन नहीं करने पर पुलिस तेजी से कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार भी करती नजर आती है.

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो पुलिस के काम करने के तरीके और उनके रवैये पर सवाल खड़ा करते नजर आ रहा है. वीडियो में ऑस्ट्रेलिया के पुलिस कर्मियों को सड़क पर कार चला रही महिला को कार से बाहर खींचते देखा जा सकता है, जिसे देख सोशल मीडिया पर हर कोई दंग रह गया है और इस पर तेजी से चर्चा हो रही है.

पुरानी गाड़ी चलाने का आरोप

जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने पुरानी गाड़ी चलाने के आरोप में पति और पत्नी को गिरफ्तार किया है. वीडियो में पुलिस कर्मियों को कार की शीशे तोड़ कर महिला को बाहर खींचते देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि पति और पत्नी पर पुरानी गाड़ी चलाने के अलावा पुलिस के सवालों का जवाब नहीं देने और अच्छे से पेश नहीं आने के आरोप लगाए गए हैं.

महिला ने नहीं किया सहयोग

स्थानीय मीडिया के अनुसार मामले में न्यू साउथ वेल्स पुलिस का कहना है कि पेट्रोलिंग के दौरान कपल 2022 की जुलाई में खत्म हो चुके रजिस्ट्रेशन वाली कार को सड़क पर चलाते पाया गया. इसके बाद महिला का ब्रेथ टेस्ट करने के लिए कहा गया तो उन्होंने इस पर मना कर दिया. इस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. वीडियो को ट्विटर पर @KenBerhan नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है. जिसे खबर लिखे जाने तक सोशल मीडिया पर 2 लाख 15 हजार से ज्यादा व्यूज और 3 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं.

यह भी पढ़ेंः Viral Video: कॉन्सटेबल ने गाया 'लिखो मेरी रपट दरोगा जी' सॉन्ग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगान जलेबी' पर तीन हसीनाओं ने बीच सड़क दिखाए कातिलाना मूव्स
अफगान जलेबी' पर तीन हसीनाओं ने बीच सड़क दिखाए कातिलाना मूव्स
हार्दिक पांड्या के फैन ने तय किया 2400 KM का सफर, मिला खास सरप्राइज
हार्दिक पांड्या के फैन ने तय किया 2400 KM का सफर, मिला खास सरप्राइज
समुद्र में बहने लगी मासूम बच्ची, रील बनाते रहे माता-पिता, भड़के यूजर्स
समुद्र में बहने लगी मासूम बच्ची, रील बनाते रहे माता-पिता, भड़के यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget